अस्पताल में आख़िर डॉक्टर्स ने ऐसा क्या कहा था, सुनते ही भड़क उठी थीं कनिका कपूर
हाल ही में कनिका कपूर के हुए टेस्ट में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। वहीं अब वह डॉक्टर्स के साथ पूरा सहयोग कर रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आते ही बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर सुर्खियों में आ गई थीं। कनिका लंबे समय तक लंदन में रहने के बाद इंडिया वापस आई थीं। आने के बाद से ही वो अपनी जांच कराए बिना ही पार्टियों का हिस्सा बनीं। कनिका की लापरवाही के चलते कई लोगों को संक्रमण का ख़तरा बढ़ गया था।
उनकी इसी गलती के चलते उनकी छवि सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिव हो गई है। यही नहीं इस बात को लेकर लोगों ने अपना गुस्सा भी उन पर निकाला। कोरोना पॉजिटिव होते ही उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। लेकिन बीते दिनों खबरें आई थीं कि वह मेडिकल स्टाफ पर नाराज हो गई थीं। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जो कनिका कपूर को डॉक्टर्स पर गुस्सा आया था...
आजतक से हुई खास बातचीत में कनिका ने बताया कि उनका पहला टेस्ट करने डॉक्टर्स की टीम 19 मार्च को पहुंची थी। इसके बाद जब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तब डॉक्टर ने उन्हें फोन पर इस बात की जानकरी दी। इसके बाद आनन-फानन में सुबह कनिका के घर एंबुलेंस आ गई जिसमें कनिका को लेकर डाक्टर्स लखनऊ के पीजीआई अस्पताल चले गए। वहीं दूसरी गाड़ी में उनके माता और पिता एंबुलेंस के साथ पीजीआई गए।
इसके बाद कनिका ने बताया कि जब उनको पीजीआई अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें अपने कपडे़ चेंज करके मेडिकल गाउन पहनने के लिए कहा। वहीं उनके परिवार वालों के अनुसार, कनिका को हॉस्पिटल के उसी कमरे में एक पर्दे के पीछे चेंज करने के लिए कहा गया था। इसी बात को लेकर कनिका काफी नाराज थीं। यहीं नहीं रूम में गंदगी होने पर कनिका ने जब उसे साफ करने के लिए कहा तो बात को लेकर उन पर स्टार्स वाले नखरे दिखाने का आरोप भी लगा।
बात दें कि हाल ही में कनिका कपूर के हुए टेस्ट में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। वहीं अब वह डॉक्टर्स के साथ पूरा सहयोग कर रही हैं। बस जांच की उस रिपोर्ट का इंतजार है जिसमें ये तय हो जाये कि वो कोरोना वायरस के लिये नेगेटिव है। इसके बाद ही उन्हें फाइनली घर जाने की इजाजत मिलेगी।