कटरीना कैफ के गालों पर कांग्रेसी मंत्री ने किया कमेंट, सोशल मीडिया पर लोग ने पूछा- विक्की कौशल कहां है?
राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने मौजूद लोगों से कहा कि प्रदेश की सड़के कटरीना कैफ के गालों की तरह बननी चाहिए। मौजूदा लोगों ने इसे सुन तालियां भी बजाईं।
नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार की सड़कों को ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के गालों की तरह बनाने का वादा किया था। कुछ ऐसा ही वादा इस बार राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कर डाला। कांग्रेस के सीनियर लीडर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा। लोगों ने भी इसपर मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस नेता की विवादित कमेंट
दरअसल, राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने मौजूद लोगों से कहा कि प्रदेश की सड़के कटरीना कैफ के गालों की तरह बननी चाहिए।
#WATCH | "Roads should be made like Katrina Kaif's cheeks", said Rajasthan Minister Rajendra Singh Gudha while addressing a public gathering in Jhunjhunu district (23.11) pic.twitter.com/87JfD5cJxV— ANI (@ANI) November 24, 2021
वायरल हो रहा है ये वीडियो
मंत्री जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। और यूजर्स कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने सलमान खान, विक्की कौशल सबको याद कर लिया। एक यूजर ने लिखा, 'जनरेशनल शिफ्ट। लालू जी द्वारा हेमा मालिनी के गालों से अब हम दूसरी पीढ़ी कटरीना में शिफ्ट हो गए हैं।' 'विकी कौशल उसकी लोकेशन जानना चाहते हैं...'
After Laloo Yadav's fiasco with Hema Malini's cheeks on roads of Bihar, it is now turn of Rajasthan to try Katerina Kaif's cheeks.— Dillip Kumar Mohanta (@MohantaDillip) November 24, 2021
pic.twitter.com/RGjKUIW2gf— Aryan Porwal (@AryanPorwal28) November 24, 2021
pic.twitter.com/OLeB6HrgIc— Kaal ⚽️ (@Strange81814434) November 24, 2021
kuch dashak pehle ka dialogue hema malini and bihar said by legendary laloowaaaaa pic.twitter.com/HwdkgyQWs7— arunim sinha (@ArunimSinha) November 24, 2021
Salman Bhai reaction rn: pic.twitter.com/uzjh4rFirB— RAKSHIT (@Imrakshit45) November 24, 2021
जल्द होने वाली है शादी
बता दें कि व्यक्तिगत मोर्चे पर, खबरें मिल रही हैं कि कटरीना और विक्की दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों सिक्स्थ सेंस, रणथंभौर, राजस्थान में सात फेरे लेने वाले हैं और दूल्हा और दुल्हन सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए वेडिंग आउटफिट पहनेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डायरेक्ट कबीर खान के घर दोनों की रोका सेरेमनी हो चुकी है।
जोरो पर हैं तैयारियां
इस जोड़े की शादी की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं। दोनों की शाही शादी के लिए वह जल्द ही जयपुर, राजस्थान के लिए रवाना होने वाले हैं। लेकिन इससे पहले रिपॉर्ट्स के मुताबिक कटरीना और विक्की कौशल राजस्थान में शाही शादी से पहले अगले हफ्ते मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। कोर्ट मैरिज होनें के तुरंत बाद ही वह जयपुर में पूरे रिती रिवाज के साथ दो शादियां करेंगे।