Move to Jagran APP

अब इन एक्ट्रेसेस पर लगा राष्ट्रगान के अपमान का आरोप...

मुंबई महिला कांग्रेस का अध्यक्ष शीतल म्हात्रे ने एक मॉडल और एक भोजपुरी एक्ट्रेस पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। हालांकि मॉडल ने अपने पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2016 11:30 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2016 11:45 AM (IST)
अब इन एक्ट्रेसेस पर लगा राष्ट्रगान के अपमान का आरोप...

मुंबई। मुंबई में राष्ट्रगान के अपमान का एक और मामला सामने आया है। इस बार आरोपी बनी हैं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ीं मॉडल व एक भोजपुरी एक्ट्रेस। मुंबई महिला कांग्रेस का अध्यक्ष शीतल म्हात्रे ने एक्ट्रेस मॉडल और एक भोजपुरी एक्ट्रेस पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

अक्षय कुमार ने केजरीवाल के 'ऑड ईवन फॉर्मूले' का बनाया मजाक!

मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीतल म्हात्रे का आरोप है कि एक फिल्म देखने के दौरान जब फिल्म से पहले राष्ट्रगान चलाया गया तो कशिश खान नाम की मॉडल और तृषा खंडेलवाल नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस अपनी सीट पर बैठी रहीं और पॉपकॉर्न खाती रहीं। इस मामले में शीतल म्हात्रे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

कबीर बेदी ने 70वें बर्थडे पर की चौथी शादी, बेटी से भी छोटी उम्र की है पत्नी

हालांकि मॉडल कशिश खान ने इन आरोपों को गलत बताया है। कशिश का कहना है कि वे लोग राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े थे। कशिश ने आरोप लगाया कि शीतल म्हात्रे ने उनके साथ बदसलूकी की, जिसकी शिकायत कशिश ने भी पुलिस को कर दी है।

रणबीर से ब्रेकअप के बाद आधी रात सलमान से मिलीं कट्रीना

अंबोली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कशिश खान नाम की इस मॉडल ने बेशक अबतक शोहरत को नहीं छुआ हो, लेकिन अगर इन पर लगे आरोप सही साबित हुए तो मॉडल को बदनामी जरूर मिल जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.