यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Citadel Teaser: सिटाडेल का टीजर हुआ रिलीज, सीरीज में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त एक्शन अवतार
प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सिटाडेल का टीजर रिलीज हो गया है। फैंस को इस वेब सीरीज का ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Citadel Teaser: अमेजन प्राइम की अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल का टीजर रिलीज हो चुका है। इस वेब सीरीज में रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुली के साथ प्रियंका चोपड़ा का एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज का टीजर रिलीज किया है। वेब सीरीज में प्रियंका काफी गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। स्पाई का किरदार उनपर खूब जंच रहा है। कुछ सेकंड का ये टीजर काफी रोमांचित करने वाला है साथ ही टीजर को देखकर इस सीरीज का लंबे अरसे से इंतजार कर रहे फैंस खासा एक्साइटेड हैं।
पहली झलक में नजर आए रिचर्ड मैडेन
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सिटाडेल का टीजर शेयर किया है। जिसमें पहली झलक में रिचर्ड मैडेन नजर आ रहे हैं। ये वीडियो क्लिप कुछ सेकंड की ही है। जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इसमें एक स्पाई यानी जासूस का किरदार निभा रही हैं। टीजर की शुरुआत में रिचर्ड बोलते नजर आ रहे हैं, 'जो कुछ भी आप जानते हैं वो सब झूठ है।' वहीं इस टीजर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने भी लिखा, 'जो कुछ भी आप जानते हैं वो सब झूठ है।'
1 मार्च का रिलीज होगा ट्रेलर
अगर आप सिटाडेल के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपका ये इंतजार 1 मार्च का खतम होगा। वहीं वेब सीरीज की बात करें तो 28 अप्रैल को इसके पहले दो एपिसोड रिलीज होंगे।
एक दिन पहले शेयर किया फर्स्ट लुक
प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को ही वेब सीरीज में अपना लुक दर्शकों के साथ शेयर किया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वेब सीरीज की 9 पिक्चर्स की एक सीरीज शेयर की। जिसमें उनका स्पाई का गॉर्जियस अवतार नजर आ रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'फर्स्ट लुक'। जिसपर सामंथा रुथ प्रभु से लेकर राजकुमार राव तक ने कमेंट किया था।
