विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cirkus के ट्रेलर से रेडिट के यूजर नहीं हुए इंप्रेस, कहा- रोहित शेट्टी की फिल्मों से रहे दूर

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 03 Dec 2022 05:49 PM (IST)

Cirkus Trailer Reaction सर्कस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है। इस फिल्म ...और पढ़ें

Cirkus Trailer Reaction: सर्कस फिल्म के ट्रेलर को पसंद नहीं किया जा रहा है।
Cirkus Trailer Reaction: सर्कस फिल्म के ट्रेलर को पसंद नहीं किया जा रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Cirkus Trailer Reaction: सर्कस का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ है। रेडिट सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले फैंस को सर्कस का ट्रेलर पसंद नहीं आया है। रणवीर सिंह की आगामी फिल्म सर्कस का पहला ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। कई लोगों को यह पसंद नहीं आया है और कईयों ने इस पर नाराजगी जताई है। 

सर्कस विलियम शेक्सपियर की क्लासिक प्ले द कॉमेडी ऑफ एरर पर आधारित है

सर्कस का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। सर्कस विलियम शेक्सपियर की क्लासिक प्ले द कॉमेडी ऑफ एरर पर आधारित है। यह दो जुड़वां भाइयों की कहानी है जो अपने जन्म पर ही बिछड़ जाते हैं। इसमें जैकलिन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े की भी अहम भूमिका है। वहीं फिल्म में वरुण शर्मा और जॉनी लीवर की भी अहम भूमिका है।

यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari Bold Photos: 42 साल की श्वेता तिवारी ने साड़ी में कराया फोटोशूट, हॉटनेस देख फैंस के उड़े होश

सर्कस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था

सर्कस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था। हालांकि रेडिट यूजर्स ने इस पर निराशा जताई है। एक ने लिखा है, 'ऐसे लोग लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा घटिया फिल्में बनाकर चूसते हैं।' एक ने लिखा है, 'बॉलीवुड में रोहित शेट्टी की फिल्में बहुत अच्छा करती हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि उनकी यह फिल्म फ्लॉप हो जाए। एक ने लिखा है, 'ट्रेलर वाकई यह सर्कस है।' एक ने लिखा है, 'मुझे पता नहीं कि क्या मैं यह दोबारा लिख रहा हूं लेकिन 2022 में बॉलीवुड के कुछ लोगों को लगता है कि इस टाइप के एक्सप्रेशन दर्शकों को पसंद आते हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Updates: शालीन और टीना से जनता ने पूछे तीखे सवाल, सलमान की हाजिर जवाबी ने बढ़ाई मुश्किलें

फोटो में रणवीर सिंह के 4 एक्सप्रेशन देते हुए देखा जा सकता है

फोटो में रणवीर सिंह के 4 एक्सप्रेशन देते हुए देखा जा सकता है। इसमें वह अलग-अलग तरीके से मुंह बनाते नजर आ रहे हैं। इस बीच सर्कस 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसका निर्माण रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी कैमियो किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)