Move to Jagran APP

Cirkus: बंगाली नाटक 'भ्रांति बिलास' से रोहित शेट्टी के 'सर्कस' तक, पढ़ें- Comedy Of Errors का भारत में सफर

Cirkus Comedy Of Errors रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण स्पेशल एपीयरेंस में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2022 08:48 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2022 12:55 PM (IST)
Cirkus: बंगाली नाटक 'भ्रांति बिलास' से रोहित शेट्टी के 'सर्कस' तक, पढ़ें- Comedy Of Errors का भारत में सफर
Rohit Shetty Film Is Not Only Movies Inspired By Shakespeare Play Comedy Of Errors. Photo- Istagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। साल 2022 की यह आखिरी पड़ी फिल्म है। सर्कस, रोहित की कॉमेडी ड्रामा सीरीज की अगली कड़ी है, जो एक्शन के अलावा उनका पसंदीदा जॉनर है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा डबल रोल्स में हैं।

loksabha election banner

सर्कस मुख्य रूप से इन्हीं दोनों किरदारों के साथ होने वाली घटनाओं और कन्फ्यूजन पर आधारित है, या यूं कहें कि सर्कस शेक्सपियर के बेहद चर्चित नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स का सबसे ताजा फिल्मी रूपांतरण है। इस विश्वविख्यात नाटक को दुनियाभर में अलग-अलग माध्यमों के जरिए रूपांतरित किया गया है। भारत में भी शेक्सपियर की यह रचना फिल्मकारों की पसंदीदा रही है और समय-समय पर इस फिल्म की सूरत में बड़े पर्दे पर पेश किया जाता रहा है। आइए, आपको बताते हैं, भारतीय फिल्मों में कॉमेडी ऑफ एरर्स का पूरा सर्कस। 

भ्रांति बिलास से शुरू हुआ फिल्मों का सिलसिला

(Photo- Wikipedia)

देश में कॉमेडी ऑफ एरर्स का फिल्मी सफरनामा शुरू होता है प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार ईश्वर चंद्र विद्यासागर के नाटक भ्रांति बिलास से, जो शेक्सपियर के नाटक से प्रेरित था। 1963 मनु सेन ने भ्रांति बिलास पर इसी नाम से फिल्म बनायी, जिसमें उत्तम कुमार और भानु बंधोपाध्याय ने दोहरी भूमिकाएं निभायी थीं। पांच साल बाद 1968 में भ्रांति बिलास को डेबू सेन ने हिंदी में दो दूनी चार के नाम से रीमेक किया, जिसे गुलजार ने लिखा था और उस वक्त के लीजेंड्री फिल्ममेकर बिमल रॉय ने प्रोड्यूस किया। 

किशोर कुमार के बाद संजीव कुमार की कॉमेडी

(Photo- Wikipedia)

दो दूनी चार में किशोर कुमार और असित सेन ने मालिक और नौकर की दोहरी भूमिकाएं निभायी थीं। इस फिल्म में सुधा रानी और तनुजा ने फीमेल लीड रोल निभाये थे। दो दूनी चार के 14 साल बाद गुलजार ने अंगूर शीर्षक से रीमेक किया, जिसे उन्होंने खुद लिखा और निर्देशित किया था। इस फिल्म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने दोहरी भूमिकाएं निभायी थीं। मौसमी चटर्जी, दीप्ति वनल और अरुणा ईरानी ने महिला किरदार निभाये थे। अंगूर हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, जो सदाबहार मानी जाती हैं। 

रोहित के सर्कस में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा

... और अब रोहित शेट्टी ने कॉमेडी ऑफ एरर्स को अपने अंदाज में सर्कस बनाकर पेश किया है। रोहित पुरानी कहानियों को अपने अंदाज में बदलने और दिखाने के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए, फैंस को इस बात की उत्सुकता थी कि सर्कस में कहानी को रोहित ने किस तरह घुमाया होगा। खैर, अब इसका पता चल ही जाएगा। 

सर्कस में रणवीर और वरुण के अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव, मुकेश तिवारी, व्रजेश हीरजी, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया अहम किरदार निभा रहे हैं। फीमेल लीड में जैकलीन फर्नांडिज और पूजा हेगड़े हैं। दीपिका पादुकोण ने एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस दिया है।

यह भी पढ़ें: Cirkus Review- रणवीर सिंह को डबल रोल में देखने के बावजूद नहीं आयी लोगों को हंसी, बेमजा है यह सर्कस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.