शो शुरू होने से पहले ही मुश्किल में 'छुटकी', मिली एक और गुगली
मुंबई। गुत्थी आका सुनील ग्रोवर के नए शो 'मैड इन इंडिया' के प्रसारण में बस कुछ दिन ही रह गए हैं, लेकिन शो शुरू होने से पहले ही मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। पहले शो के कुछ कलाकारों का शो को अलविदा कहना और अब शो के पहले मेहमान बनकर आने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी 'छुटकी' को गुगली दे दी।

पढ़ें : शो शुरू होने से पहले ही सुनील को मिला ये बड़ा झटका
सूत्रों ने बताया कि युवराज सिंह ने पहले शो के पहले गेस्ट बनने के लिए हामी भरी थी, लेकिन अब वे भी पीछे हट रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें पद्म श्री अवार्ड देने की घोषणा के तुरंत बाद ही उनका मन पलट गया। उन्होंने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि उनके पास पहले शो में आने के लिए फोन आया था, वे टीम के आभारी हैं, लेकिन कुछ जरूरी काम की वजह से वे वहां नहीं जा पाए। इस हफ्ते शो की शूटिंग होनी थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे बहुत खुश होते अगर वहां बतौर गेस्ट जा पाते। सुनील ग्रोवर की इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर