Chhichhore Box Office Collection Day 17: जानिए 'केसरी' और 'सुपर 30' से कैसे आगे निकली छिछोरे, अब तक कमा चुकी इतने करोड़
Chhichhore Box Office Collection Day 17 छिछोरे ने फ़िल्म ने रिलीज़ के 5 दिनों में 50 करोड़ 9 दिनों में 75 करोड़ और 12 दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर अभिनीत छिछोरे बॉक्स ऑफ़िस पर टिकी हुई है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म रिलीज़ के तीसरे हफ़्ते में अक्षय कुमार की केसरी और रितिक रोशन की सुपर 30 से बेहतर ट्रेंड कर रही है, यानि इन दोनों फ़िल्मों से इसके कलेक्शंस आगे निकल सकते हैं।
20 सितम्बर को छिछोरे तीसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी थी। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 3.09 करोड़ जमा किये, जबकि शनिवार और रविवार को 5.70 करोड़ और 7.14 करोड़ जमा किये थे। तीसरे वीकेंड में फ़िल्म ने 15.3 करोड़ बटोर लिये। फ़िल्म कारोबार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक़, छिछोरे का अगर ट्रेंड देखं तो तीसरे वीकेंड में फ़िल्म अजय देवगन की टोटल धमाल, अक्षय कुमार की केसरी, रणवीर सिंह की गली बॉय और रितिक रोशन की सुपर 30 से बेहतर रफ़्तार से चल रही है,जिसका मतलब यह हुआ कि फ़िल्म इन फ़िल्मों के कलेक्शंस को पीछे छोड़ सकती है। फ़िलहाल छिछोरे 17 दिनों का कलेक्शन 125.23 करोड़ हो चुकी है।
#Chhichhore continues to make big noise at the BO... Excellent trending in Weekend 3... Trends better [Weekend 3] than #Kesari, #TotalDhamaal, #GullyBoy and #Super30... Crosses ₹ 125 cr mark... [Week 3] Fri 3.09 cr, Sat 5.70 cr, Sun 7.14 cr. Total: ₹ 125.23 cr. #India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) September 23, 2019
अगर छिछोरे की बॉक्स ऑफ़िस रफ़्तार पर ग़ौर करें तो फ़िल्म ने रिलीज़ के 5 दिनों में 50 करोड़, 9 दिनों में 75 करोड़ और 12 दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार किया था। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 68.83 करोड़ और दूसरे हफ़्तेमें 40.47 करोड़ जमा किये थे।
छिछोरे के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं, जबकि फ़िल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर ने फीमेल लीड रोल निभाया। छिछोरे को क्रिटिक्स ने भी जमकर सराहा था। कमाल की बात यह है कि छिछोरे की कमाई पर ड्रीम गर्ल की रिलीज़ का ज़्यादा असर नहीं पड़ा है। पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई तीन नई फ़िल्में पल पल दिल के पास, द ज़ोया फैक्टर और प्रस्थानम की रिलीज़ बेअसर रही।