Move to Jagran APP

Chhichhore Box Office Collection Day 12: 'छिछोरे' का कुछ नहीं बिगाड़ सकी 'ड्रीम गर्ल', 100 करोड़ क्लब में धांसू एंट्री

Chhichhore Box Office Collection Day 12 सुशांत सिंह राजपूत के करियर की यह दूसरी और श्रद्धा की यह पांचवीं फ़िल्म है जिसने 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 11:42 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 07:24 PM (IST)
Chhichhore Box Office Collection Day 12: 'छिछोरे' का कुछ नहीं बिगाड़ सकी 'ड्रीम गर्ल', 100 करोड़ क्लब में धांसू एंट्री
Chhichhore Box Office Collection Day 12: 'छिछोरे' का कुछ नहीं बिगाड़ सकी 'ड्रीम गर्ल', 100 करोड़ क्लब में धांसू एंट्री

नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ड्रीम गर्ल की मजबूत चुनौती के बावजूद सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म छिछोरे ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर दिया है। फ़िल्म ने रिलीज़ के 12 दिनों में 100 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया है। 

loksabha election banner

मंगलवार (17 सितम्बर) को छिछोरे ने रिलीज़ के 12 दिन पूरे कर लिये। दूसरे वीक में फ़िल्म दमदार प्रदर्शन कर रही है और अपने कंटेंट के दम पर आगे बढ़ रही है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, मंगलवार को छिछोरे ने 4.11 करोड़ का कारोबार किया और नेट कलेक्शन 102.19 करोड़ हो चुका है। और इसी के साथ छिछोरे इस साल की ग्यारहवीं  फ़िल्म बन गयी है, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंची हो। छिछोरे आज अजय देवगन की 'दे दे प्यार' को कलेक्शंस को पीछे छोड़कर इस साल की टॉप 10 फ़िल्मों में शामिल हो जाएगी। 

दे दे प्यार दे- 102.40 करोड़

गली बॉय- 139.38 करोड़

सुपर 30- 146.10 करोड़

साहो (हिंदी)- 150 करोड़

केसरी- 153 करोड़

टोटल धमाल- 154.30 करोड़

मिशन मंगल 200.16 करोड़

भारत- 209.36 करोड़

उरी- 244.06 करोड़ 

कबीर सिंह- 278.24 करोड़

6 सितम्बर को छिछोरे रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म को लेकर बहुत अधिक हाइप नहीं थी, मगर वक़्त के साथ फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच लोकप्रियता बढ़ती गयी। दूसरे शुक्रवार को छिछोरे ने 5.43 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को 9.42 करोड़ और रविवार को 10.47 करोड़ जमा किये थे। दूसरे सोमवार को भी फ़िल्म के कलेक्शंस अच्छे रहे और 4.02 करोड़ जमा किये थे, जबकि मंगलवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में थोड़ा सा उछाल आया। 

सुशांत की दूसरी 100 करोड़ फ़िल्म

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की यह दूसरी फ़िल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंची हो। इससे पहले 2016 में आयी एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी ने 133 करोड़ से अधिक बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये थे। नितेश तिवारी निर्देशित फ़िल्म कुछ दोस्तों की कहानी है, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद एक ख़ास मक़सद के लिए कई साल बाद मिलते हैं। फ़िल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छे नंबर दिये थे।

श्रद्धा कपूर की बैक टू बैक 100 करोड़ी फ़िल्म

श्रद्धा कपूर के लिए वाकई यह जश्न मनाने का मौक़ा है। साहो के बाद उनकी बैक टू बैक दूसरी फ़िल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली हो। साहो (हिंदी) 150 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। श्रद्धा की यह पांचवीं फ़िल्म है, जिसने 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है। साहो और छिछोरे से पहले एक विलेन, एबीसीडी 2 और स्त्री 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हो चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.