देखें, पेशवा बाजीराव के रूप में रणवीर सिंह का दमदार लुक
आज महान योद्धा पेशवा बाजीराव की 315वीं जयंती है और संजय लीला भंसाली उनकी जिंदगी पर अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'बाजीराव मस्तानी' बना रहे हैं।
नई दिल्ली। आज महान योद्धा पेशवा बाजीराव की 315वीं जयंती है और संजय लीला भंसाली उनकी जिंदगी पर अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'बाजीराव मस्तानी' बना रहे हैं।
शाहरुख खान को सता रहा है ये कैसा 'खुफिया डर'?
इसमें बाजीराव के किरदार में रणवीर सिंह नजर आएंगे और उन्होंने इस खास मौके पर बाजीराव को याद करते हुए इस फिल्म से अपनी एक खास तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इसमें वो बाजीराव के अवतार में नजर आ रहे हैं और बहुत ही दमदार दिख रहे हैं। ये रहा उनका ट्वीट और साथ में बाजीराव के रूप में उनका दमदार लुक।
रणवीर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बाजीराव की प्रेम कहानी बयां करती फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। आपकों बता दें कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा उनकी पत्नियों की भूमिका निभाते नजर आएंगी और यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
क्या आपको पता है अक्षय-टि्वंकल की शादी से जुड़ी ये मजेदार बात?