विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan 3: चांद पर भारत ने फहराया तिरंगा, खुशी से झूम उठे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, ऐसे मना रहे जश्न

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 23 Aug 2023 06:28 PM (IST)

भारत ने इतिहास रच दिया है। पूरे देश की दुआएं और प्रार्थनाएं कबूल हुई। चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद की सतह ...और पढ़ें

Chandrayaan 3, Akshay Kumar, Ajay Devgn, Amitabh Bachchan
Chandrayaan 3, Akshay Kumar, Ajay Devgn, Amitabh Bachchan

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Chandrayaan 3: इस वक्त पूरे देश के हर शख्स के चेहरे में एक बड़ी मुस्कान नजर आ रही है, जिसका कारण है चांद पर भारत का पहुंचना। भारत ने इतिहास रच दिया है। पूरे देश की दुआएं और प्रार्थनाएं कबूल हुई।

चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड कर चुका है। ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। ऐसे में फिल्मी सितारे कैसे पूछे रह सकते हैं। अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन समेत सभी ने सोशल मीडिया पर चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक की बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने इसरो को बधाई देते हुए एक खूबसूरत कविता लिखा है, ये चांद उदित होकर नभ में, कुछ ताप मिटाता, हम सब का लहरा लहरा ये परचम, आज , संदेश सुनाता भारत का ; ये देश हमारा भारत है, अधिकार है विश्व के पन्नों पर , प्रथम रहा है, प्रथम रहेगा , शिवंकर, शंकर शिवशंकर ! ''

अक्षय कुमार का पोस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की उन्होंने इसरो को बधाई देते हुए लिखा, एक अरब दिल आपको धन्यवाद कह रहे हैं। @इसरो। आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। भारत को इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है। भारत चांद पर है, हम चांद पर हैं।

साउथ स्टार वरुण तेज

वरुण तेज ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, उतर गया #Chandrayaan3 के पीछे की पूरी टीम को बधाई। आप हमें गौरवान्वित महसूस कराते हैं।

आर. माधवन का पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन ने लिखा, इस उपलब्धि का वर्णन करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं, जय हिंद, मेरा दिल गर्व से चौड़ा हो गया है। मुझे आशा है कि मैं स्वस्थ रह सकता हूं।

रितेश देशमुख 

सबसे आगे होगी हिदुस्तानी !!! टीम #Chandrayaan3 और टीम को बधाई। इसरो हमारे दिलों को अत्यधिक गर्व से भरने के लिए। जय हिन्द

चिरंजीवी ने लिखा खास मैसेज

साउथ इंटस्ट्री के सुपर स्टार चिरंजीवी ने इसरो को बधाई देते हुए लिखा, भारत के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि!! #चंद्रयान3 🚀 ने अभूतपूर्व और शानदार सफलता दर्ज की!!! 👏👏👏

अजय देवगन

अभिनेता अजय देवनग ने लिखा, इतिहास के इस क्षण को जीकर गौरवान्वित, चकित, उत्साहित, सम्मानित महसूस कर रहा हूं!! भारत माता की जय। 

अनुपम खेर

एक्टर अनुमप खेर ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर की है, जिसमें वह जीत का नारा लगाते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो के कैप्शन में लिखा, भारत चांद पर देशवासियों!!! जय हिन्द!

करीना कपूर खान  

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसरो को बधाई देते हुए यह पोस्ट किया है।

धर्मेंद्र ने किया पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

धरम पाजी ने इसरो को बधाई दी है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते लिए लिखा, भारत और विदेश में सभी को शानदार 👍 बधाई।

सनी देओल का पोस्ट 

गदर के डायलॉग को दोहराते हुए सनी देओल ने चंद्रयान 3 की शुभकामनाएं देशवासियों को दी।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंद्रयान 3 की तस्वीर शेयर कर पोस्ट लिखा है।

अनिल कपूर

अनिल कपूर ने लिखा,  भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारे बेल्ट में एक और पायदान जोड़ने के लिए बधाई!

ऋतिक रोशन

आज मेरा दिल थोड़ा और गर्व से फूल गया है, क्योंकि मैं अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देख रहा हूं। बधाई और मेरा पूरा सम्मान @इसरो #इंडियाऑनदमून। 

पृथ्‍वीराज सुकुमारन

साउथ स्टार पृथ्‍वीराज सुकुमारन ने कहा, कितना महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 

शाह रुख खान का रिएक्शन

 

शाह रुख खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं। आज भारत और इसरो छा गया। सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों समेत पूरी टीम को बधाई जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है। चंद्रयान-3 सफल रहा।