Move to Jagran APP

मुंबई गैंगरेप: ट्विटर पर फिल्मी हस्तियां बोलीं, शर्मसार हुई मुंबई

माया नगरी में एक महिला के साथ गैंगरेप ने फिल्म जगत को भी हिला कर रख दिया है। बॉलीवुड ने कहा है कि मुंबई में हुई इस घटना ने शहर को शर्मसार कर दिया है। अब ये कौन कहेगा कि महिलाओं के लिए मुंबई एक सुरक्षित शहर है। बॉलीवुड की चमकती दुनिया के सितारों ने ट्विटर पर अपनी चिंता और हैरानी को जा

By Edited By: Published: Fri, 23 Aug 2013 02:59 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2013 04:01 PM (IST)
मुंबई गैंगरेप: ट्विटर पर फिल्मी हस्तियां बोलीं, शर्मसार हुई मुंबई

नई दिल्ली। माया नगरी में एक महिला के साथ गैंगरेप ने फिल्म जगत को भी हिला कर रख दिया है। बॉलीवुड ने कहा है कि मुंबई में हुई इस घटना ने शहर को शर्मसार कर दिया है। अब ये कौन कहेगा कि महिलाओं के लिए मुंबई एक सुरक्षित शहर है। बॉलीवुड की चमकती दुनिया के सितारों ने ट्विटर पर अपनी चिंता और हैरानी को जाहिर किया। आइये बताते हैं कि किसने क्या कहा।

loksabha election banner

करण जौहर : ऐसे समय पर कम से कम कुछ शब्दों जैसे तबाह, निराश को कहने के लिए मजबूर हैं, लेकिन इनका भी कोई अर्थ नहीं। मेरे शहर मैं गैंगरेप। मुझे शर्म महसूस हो रही है।

पूजा भट्ट : दिन दहाड़े मुंबई में गैंगरेप को सुनकर अपमानित महसूस कर रही हूं। ये वो शहर नहीं जहां मैं पली-बड़ी। शर्मनाक।

अनुपम खेर : यहां कानून का कोई डर नहीं है। सालों से रेप के मामले आ रहे हैं। आजतक किसी को भी रेप के लिए फांसी नहीं हुई। राजनेता लोगों के कल्याण में नहीं अपनी ताकत में रुचि रखते हैं।

शोभा डे : ये मेरा इंडिया, ये मेरी मुंबई। एक और गैंगरेप। एक और पीड़ित। हमारे महान देश का सिर्फ एक और सामान्य दिन।

मनोज बाजपेयी : बीती रात को हुए गैंगरेप से मुंबई शर्मसार हो गया है। हम सबको अपना सिर झुका लेना चाहिए क्योंकि हम महिलाओं को एक सुरक्षित दुनिया तक नहीं दे सकते।

ओनिर : ये देख कर दुख होता है कि जो शहर प्यार देता और कितना कुछ देता है वह महिलाओं के लिए बुरा सपना बन गया है।

गुल पनाग : इस तथ्य से दुख होता है कि भारत का कोई भी शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

श्रेया घोषाल : शर्मनाक, शर्मनाक, शर्मनाक। 'सुरक्षित' शहर कही जाने वाली मुंबई में दिन दहाड़े गैगरेंप।

पूजा बेदी : मुंबई गैंगरेप ने बिल्कुल हिला कर रख दिया है। सड़कों में पड़ी मैल को हटाना होगा। गंभीर दंड देना समय की मांग है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.