ट्विटर पर देशभक्ति के मूड में सेलेब्रिटीज
फिल्म स्टार हो या क्रिकेटर सभी स्वतंत्रता दिवस पर सुबह से ही देशभक्ति के मूड में नजर आ रहे हैं। सेलेब्रिटीज ट्विटर के जरिए आजादी से जुड़ी भावनाओं का जमकर इजहार कर रही हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'आइए सारी नेगेटिविटी भुलाकर आजादी कको महसूस करें। सभी को प्यार।' निर्माता शेखर
नई दिल्ली। फिल्म स्टार हो या क्रिकेटर सभी स्वतंत्रता दिवस पर सुबह से ही देशभक्ति के मूड में नजर आ रहे हैं। सेलेब्रिटीज ट्विटर के जरिए आजादी से जुड़ी भावनाओं का जमकर इजहार कर रही हैं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'आइए सारी नेगेटिविटी भुलाकर आजादी कको महसूस करें। सभी को प्यार।' निर्माता शेखर कपूर ने अपने ट्वीट के जरिए देश की भावी समस्याओं और चुनौतियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह आत्मविश्लेषण करने का दिन है। भारत के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं। देश अंग्रेजों के चंगुल से तो आजाद हो गया, लेकिन भुखमरी, गरीबी और अन्याय से मुक्त नहीं हो पाया।'
कुछ सेलेब्रिटीज ने मजेदार ट्वीट भी किए। अभिनेता रजत कपूर ने इस मौके पर आजादी से जुड़ी मनोज कुमार की फिल्मों को याद करते हुए ट्वीट किया, 'मनोज कुमार डे की शुभकामनाएं।' निर्माता अनुराग कश्यप की पत्नी और अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने लोगों से सोच बदलने के लिए कहा। कल्कि ने ट्वीट किया, 'गुड मॉर्निग इंडिया। हमें अपनी सोच बदलनी होगी, सड़कों को साफ रखना होगा, लोगों को शिक्षित करना होगा और लोगों के जीवन की रक्षा करनी होगी।'
युवा गायक और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भारत के साथ पाकिस्तान के लोगों को भी आजादी की शुभकानमाएं अलग अंदाज में दी। आयुष्मान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा, 'आज के दिन आप एक ट्वीट बचाकर एक साथ भारत और पाक को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।' ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने भी अपने ट्वीट के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, 'साथियों, आपको स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जगाओ मेरे देस को..।' जगाओ मेरे देस को.. को दरअसल वह एंथम है, जो रहमान ने स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखकर गाया है।
अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, सोहा अली खान, अनुपम खेर, पूजा भट्ट, जावेद अख्तर, जहीर खान, हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा और चेतन भगत समेत तमाम सेलेब्रिटीज ने भी ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। ट्विटर पर सेलेब्रिटीज की शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर