विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1600 करोड़ कमाने के 18 दिन बाद 'Dhurandhar 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इन सीन्स में हुआ बड़ा बदलाव!

Published: Tue, 07 Apr 2026 12:09 PM (IST)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 18 दिन पूरे हो चुके हैं। इतने दिनों के बाद एक ...और पढ़ें

'धुरंधर: द रिवेंज' में रिलीज के बाद किए गए बदलाव/ फोटो- Instagram

'धुरंधर: द रिवेंज' में रिलीज के बाद किए गए बदलाव/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) की आंधी बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। यह फिल्म अब बस 'पुष्पा 2', 'बाहुबली 2' और आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने से कुछ ही कदम दूर है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर महज 18 दिनों के अंदर 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' पर रिलीज के बाद एक बार फिर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म के नए प्रिंट में सीन्स से लेकर डायलॉग्स तक में कई अहम बदलाव किए गए हैं।

'धुरंधर 2' में सुधारी गईं ये गलतियां

बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक, 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने रिलीज के बाद भी कई चीजें फिल्म में अपडेट की हैं और पिछली गलतियों को सुधारा है। इनमें से एक गलती यह थी कि मेकर्स 'पिंडा' और 'हमजा' के बीच हुए फाइट सीन के दौरान गलती से फ्रेम में आ गए कैमरामैन का फुटेज हटाना भूल गए थे। हालांकि, अब अपडेटेड वर्जन में इस फुटेज को हटा दिया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो पुराने वर्जन में कुछ गालियों को तो म्यूट कर दिया गया था, लेकिन उनमें से कई अपशब्द फिल्म में रह गए थे। अब नए प्रिंट में कई और अभद्र शब्दों पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। 'ऑपरेशन लियारी' सीक्वेंस के दौरान संजय दत्त उर्फ असलम चौधरी द्वारा बोले गए शब्द 'LD CA Kya' को म्यूट कर दिया गया है। इसके अलावा राकेश बेदी द्वारा बोले गए अपशब्दों को भी मेकर्स ने म्यूट कर दिया है। हालांकि, फिल्म में एक्टर्स के एक्सप्रेशंस उसी तरह से रखे गए हैं। गालियों से भरपूर कई शब्दों को म्यूट करके मेकर्स ने दर्शकों को एक साफ-सुथरा एक्सपीरियंस देने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट 'किंग' Virat Kohli ने किया GOAT रणवीर की Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, लिखा- 'चार घंटे तक मैं अपनी...'

dhurandhar d revenge

सेंसर बोर्ड की तरफ से कई सीन्स में बताए गए थे बदलाव

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से फिल्म में कुल 21 मॉडिफिकेशन  बताए गए थे, जिसमें कई सीन्स को म्यूट करने और अभद्र शब्दों में बदलाव करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, ऑफिशियल कट लिस्ट में सटीक शब्दों का उल्लेख नहीं किया गया था। एक जगह पर आपत्तिजनक शब्द को पूरी तरह से बदला गया है। इसके अलावा नॉन-अब्यूसिव वर्ड्स  में भी बदलाव हुआ है और दो जगहों पर शब्दों को रिप्लेस किया गया है।

dhurandhar 2 worldwide collection  (1)

आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, वर्ल्डवाइड इस मूवी ने अब तक 1622 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 'धुरंधर 2' के आगे साउथ ने भी मान ली हार, एक साथ 2 फिल्मों का गिरेगा विकेट!