कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के ऊपर केस दर्ज, महिला से उत्पीड़न का मामला
मुंबई पुलिस ने कोरियोग्राफर और निर्देशक गणेश आचार्य पर एक महिला कोरियोग्राफर के यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर गणेश आचार्य के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। एक के बाद एक यौन उत्पीड़न आरोप लगने के बाद अब केस भी दर्ज हो गया। महिला कोरियोग्राफर से यौन उत्पीड़न के मामले में मुंबई पुलिस ने एक केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा उनके ऊपर एक और महिला ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कोरियोग्राफर और निर्देशक गणेश आचार्य पर एक महिला कोरियोग्राफर के यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया है। इससे पहले कोरियोग्राफर महिला ने अश्लील वीडियो देखने को मजबूर करने का आरोप लगाया था। महिला ने अंबोली पुलिस स्टेशन में गणेश आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। महिला इसके साथ ही साथ के महिला आयोग में भी गणेश आचार्य की शिकायत की थी।
Mumbai Police has booked choreographer and director Ganesh Acharya on charges of harassing a woman choreographer. (File pic) pic.twitter.com/DbfudWjhTg— ANI (@ANI) February 5, 2020
गणेश आचार्य अभी इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव हैं। बताया जा रहा है कि महिला कोरियोग्राफर भी इस एसोसिएशन की सदस्य हैं। शिकायत के अनुसार, 26 जनवरी 2020 को एसोसिएशन की एक मीटिंग थी, जिसमें वो भी अपने पॉइंट्स रखने पहुंचीं। इसके बाद उनके साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में कुछ दिनों पहले गणेश आचर्या की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। उन्होंने कहा था कि उन सभी पर मान-हानि का केस दायर करेंगे, जिन्होंने मुझ पर ऐसे आरोप लगाये हैं।
इसके अलावा सीनियर बैकग्राउंड डांसर ने गणेश आचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगया है। महिला डांसर ने राष्ट्रीय महिला आयोग को चिठ्ठी लिखकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाय हैष। महिला ने चिठ्ठी में बताया है कि 1990 में गणेश आचार्य ने उन्हें संबंध बनाने को मजबूर किया था। मिडे डे को दिए इंटरव्यू के महिला ने कहा कि 30 साल पहले मेरे साथ ये सब हुआ। अब मेरी शादी हो चुकी है और बच्चे हैं, मगर कोरियोग्राफर की हरकतें नहीं बदली हैं।