Move to Jagran APP

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर केस दर्ज, गानों से अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप

भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव पर महिलाओं को लेकर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292 294 और 354 के तहत मुंबई में मामला दर्ज कराया गया है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:54 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 01:22 PM (IST)
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर केस दर्ज, गानों से अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप
Image Source: Khesari lal Yadav Instagram Profile

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के आजकल बुरे दिन चल रहे हैं। एक के बाद एक उनके खिलाफ लोग पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। ताजा मामला उनके एक गाने को लेकर विवाद का है। इस गाने को लेकर उनपर महिलाओं को लेकर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मुंबई में मामला दर्ज कराया गया है।

loksabha election banner

'चाची के बाची' गाने को लेकर बवाल

सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख श्री सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया है।खेसारी पर आरोप है कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने 'चाची के बाची सपनवां में आती है' का उदाहण दिया है। सिंह ने यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

एक अन्य मामले में हो चुकी है शिकायत दर्ज

वहीं एक अन्य मामले में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने खेसारी पर धमकी देने से सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं। बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी कैसर आलम ने बताया कि आवेदन मिला है। शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

बिग बॉस के घर में आए थे नजर

सोशल मीडिया पर खेसारी के गानों की धूम बता दें कि खेसारी लाल यादव को गाने ठीक बा ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी। फिलहला खेसारी का नया सॉन्ग डबल चोटी रिलीज हो चुका है। इस पर ताबड़तोड़ लाइक्स आ रहे है। डबल चोटी के लिरिक्स रजनीश चौबे ने लिखे है। खेसारी के अलावा इसमें अंतरा सिंह प्रियंका ने भी आवाज दी है। खेसारी को तब ज्यादा लोगों ने जाना जब वे बिग बॉस के घर में आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.