Cannes Film Festival 2019 Day 2: प्रियंका का चला जादू, तस्वीरें देखेंगे तो कहेंगे Wow
Cannes Film Festival 2019 Day 2 पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी प्रियंका चोपड़ा जोनस का जादू चला है। वे पति निक के संग इवेंट पर पहुंची।
नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes Film Festival 2019 कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड अभिनेत्रियों का जलवा कायम है। इस बार भी लगातार आ रही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और अभिनेत्रियों का यूनीक स्टाइल स्टेटमेंट देखने को मिल रहा है। फेस्टिवल के दूसरे दिन Priyanka Chopra jonas प्रियंका चोपड़ा जोनस पति Nick jonas निक जोनस के साथ पहुंची।
प्रियंका चोपड़ा जोनस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक लगातार वे खुद से जुड़ी अपडेट्स को अपने फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंचाती हैं। फिलहाल प्रियंका का जादू कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में देखने को मिल रहा है। इस फेस्ट के पहले दिन वे ब्लैक ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। अब दूसरे दिन वे वायलेट कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनकर इस फेस्ट में शामिल हुई। खास बात यह है कि, साथ में उनके पति निक जोनस भी मौजूद थे।
तस्वीर में प्रियंका की खूबसूरत ड्रेस को देखा जा सकता है।
प्रियंका ने जहां एक ओर वायलेट कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी है वही निक जोनस फॉरमल ब्लैक कलर के वेलवेट सूट में नजर आए।
प्रियंका चोपड़ा जोनस शादी से पहले और शादी के बाद भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस संग शादी की थी। इसके बाद वे परिवार संग हॉलीडे मनाने निकल गई थीं। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग भी पूरी की थी।
@priyankachopra via IG stories 🙈 #priyankachopra #nickjonas #cannesfrance
कांस फिल्म फेस्ट के पहले दिन की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने शाईनिंग ब्लैक एंड ब्राउन कलर का एक गाउन पहन रखा था और वह इसमें बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।
इसके अलावा उन्होंने एक और ड्रेस भी पहनी थी, जो कि सफेद रंग की थीl प्रियंका चोपड़ा की एक झलक पाने के लिए सभी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थेl इस बात को समझते हुए प्रियंका ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप