Budget 2020 Funny Memes के ज़रिए बॉलीवुड स्टाइल में देखिए 'मिडिल क्लास' की प्रतिक्रिया
Budget 2020 Memes बजट में हर बार मिडिल क्लास को लेकर हर बार ख़ास चर्चा होती है। उन्हें क्या मिला क्या नहीं मिला। करों में राहत या छूट मिली या नहीं। (Photos- Twitter)
नई दिल्ली, जेएनएन। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट प्रस्तुत कर रही हैं। हर देशवासी को बजट का इंतज़ार बेसब्री से रहता है। नई नीतियां किस तरह से समाज के विभिन्न तबकों को प्रभावित करेंगी, इसके लिए सभी की नज़रें बजट की घोषणा पर टिकी रहती हैं। सोशल मीडिया में बजट को लेकर हलचल जारी है।
वित्त मंत्री के बजट भाषण के दौरान यूज़र्स अपने-अपने तरीकों से बजट को लेकर अपनी अपेक्षाएं और प्रतिक्रियाएं दे रहे थे। इनमें कुछ मज़ाकिया मीम के ज़रिए अपनी भावनाएं ज़ाहिर कीं। इन मीम्स में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के फोटो, दृश्यों, डायलॉग और कलाकारों की भाव-भंगिमाओं का फनी इस्तेमाल किया गया है। मसलन, अजय देवगन की तस्वीर के ज़रिए यूज़र ने लिखा कि कॉमर्स के विद्यार्थी बजट को इस तरह देख रहे हैं।
आम तौर पर माना जाता है कि बजट कॉमर्स वालों के अधिक समझ में आता है, उसी भाव को इस मीम के ज़रिए दिखाया गया है। बजट में हर बार मिडिल क्लास को लेकर हर बार ख़ास चर्चा होती है। उन्हें क्या मिला, क्या नहीं मिला। करों में राहत या छूट मिली या नहीं। हिमेश रेशमिया के फनी मीम के ज़रिए मिडिल क्लास की हालत को दर्शाया गया है।
मीम्स बनाने के लिए अक्षय कुमार की फ़िल्म फिर हेराफेरी यूज़र्स का ख़ूब इस्तेमाल होता है। वहीं, जॉन अब्राहम की फ़िल्म पागलपंती भी इस बार मीम की फैक्ट्री का हिस्सा बनी है।
Different Sectors To Finance Ministry During Budget..#Budget2020 pic.twitter.com/r3XHn8BjJP— Babu Bhaiya (@Shahrcasm) February 1, 2020
Salaried taxpayers waiting for tax cuts be like:#BudgetSession2020 #Budget2020 pic.twitter.com/XlUiIfezoT— Mithun Gowda (@Mithun1S) February 1, 2020
Commerce students watching the budget. #Budget2020 pic.twitter.com/QatNZA0aZY— Sagar (@sagarcasm) February 1, 2020
Middle class people trying to see the benefits of #Budget2020 pic.twitter.com/y3bTbvTKjK— Kartik Patadia (@KartikPatadia69) February 1, 2020
CA's After The Budget #Budget2020 pic.twitter.com/04fYLI4RUZ— karan gandhi (@karangandhi93) February 1, 2020
Middle Class after every budget #Budget2020 pic.twitter.com/w2m3SGIbqN— Krishna Mishra (@krishna8mishra) February 1, 2020
Finance Minister to Middle Class..😂 pic.twitter.com/mPebmJDkrz— Abhishek Thummar (@AR_thummar) February 1, 2020
Middle Class be like...😌 pic.twitter.com/TvyD4wVgKe— 🔥 ∱∪ℕκγβαβα 🔥 (@nillkool9) January 31, 2020
Personal Income Tax slabs...#Budget2020 pic.twitter.com/yQ0MTtSfNb— Karthik Nilagiri (@nvkarthik) January 30, 2020
कुछ मीम्स में साउथ इंडिनयन फ़िल्मों के दृश्यों को यूज़ किया गया है। फ़िल्मों के दृश्यों और संवादों के साथ आम आदमी की अपेक्षाओं ने इन मीम्स को बेहद फनी बना दिया है। इनमें कहीं ना कहीं कटाक्ष भी है। यह मीम अब वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया में अक्सर ऐसा होता है कि अहम मुद्दों को यूज़र्स हल्के-फुल्के अंदाज़ में मीम के ज़रिए पेश करते हैं।