Move to Jagran APP

डी रामा नायडू के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

मुंबई। दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित जानेमाने फिल्‍म निर्माता डी रामा नायडू के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड सितारों ने भारतीय सिनेमा के प्रति नायडू के उल्‍लेखनीय योगदान को याद करते हुए उहें श्रद्वांजलि अर्पित की है। नायडू ने हिंदी, बांग्‍ला, उडि़या,

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Thu, 19 Feb 2015 10:11 AM (IST)Updated: Thu, 19 Feb 2015 11:52 AM (IST)
डी रामा नायडू के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

मुंबई। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित जानेमाने फिल्म निर्माता डी रामा नायडू के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड सितारों ने भारतीय सिनेमा के प्रति नायडू के उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उहें श्रद्वांजलि अर्पित की है। नायडू ने हिंदी, बांग्ला, उड़िया, तमिल, कन्नड़, गुजराती, मराठी, भोजपुरी समेत विभिन्न भाषाओं में फिल्मों का निर्माण किया है।

loksabha election banner

ट्रांसजेंडर के रोल के लिए उत्साहित हैं राजपाल यादव

रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा, 'महान फिल्मकार दग्गुबती रामा नायडू नहीं रहे। भारतीय सिनेमा के निर्माण में उनका योगदान उल्लेखनीय है। आपका धन्यवाद सर, आरआईपी।'

वहीं, फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, 'आरआईपी डी रामा नायडू साहब, भारतीय सिनेमा के प्रति आपका योगदान हम सभी को और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।'

अभिनेता-निर्देशक प्रकाश राज ने भी ट्वीट कर नायडू को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सिनेमा को समृद्व बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। मधुर भंडारकर ने नायडू के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनके परिवार के प्रति उनकी पूरी संवेदना है।

तो आखिरकार अनुष्का ने स्वीकार ही लिया विराट से रिश्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.