Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan Box Office: कितनी हिट, कितनी फ्लॉप, दिवाली पर सलमान खान ने किया कितना बड़ा धमाका?

    Updated: Mon, 21 Oct 2024 05:03 PM (IST)

    बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान जब भी किसी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हैं तो फैंस में उसकी रिलीज का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। लोगों के चहेते भाईजान अक्सर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देते हैं। मगर ईद के अलावा वह दिवाली पर भी कई बार धमाका कर चुके हैं। यहां हम जानेंगे दिवाली पर रिलीज हुई उनकी फिल्में और उसके कलेक्शन के बारे में।

    Hero Image
    दिवाली पर रिलीज हुईं सलमान खान की फिल्मों का रिकॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Box Office: इस बार दिवाली पर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' रिलीज होगी। दोनों मूवीज के बीच जबरदस्त क्लैश के नतीजों का मेकर्स के साथ-साथ फैंस तक को इंतजार है। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब दिवाली पर किसी फिल्म की रिलीज डेट रखी गई हो। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर साल इस खास त्योहार पर कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। पिछले साल सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' ने दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'भाईजान' अमूमन अपनी मूवीज को ईद पर रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिर अगर ईद पर उनकी कोई फिल्म नहीं है, तो अगला स्लॉट अधिकतर बार दीपावली का ही रहा है।

    दिवाली पर रिलीज हुई हैं सलमान खान की फिल्में

    साल 2024 की दिवाली का पर्व नजदीक है। ऐसे में हम बात करेंगे सलमान खान की उन फिल्मों की, जिन्होंने इस त्योहार पर थिएटर्स में दस्तक दी है। इसी के साथ यह भी बताएंगे उन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस गणित कैसा रहा।

    टाइगर 3

    वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सिनेमाई टाइमलाइन की यह पांचवी फिल्म है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली सभी फिल्में-  ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ ब्लॉकबस्टर रही हैं। हालांकि, अगर इन सबके मुकाबले 'टाइगर 3' के कलेक्शन की तुलना करें, तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 282.52 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। 

    सलमान खान के स्टारडम को देखते हुए अगर इस फिल्म का कलेक्शन देखें, तो यह कम है। 'टाइगर 3' को एवरेज रिस्पांस ही मिला था।

    प्रेम रतन धन पायो

    यह सलमान खान और सोनम कपूर की साथ में अब तक की इकलौती फिल्म है। कई वर्षों बाद 'भाईजान' प्रेम बनकर स्क्रीन पर लौटे थे। एक फ्रेश फेस के साथ उन्हें रोमांस करता देख लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म भी फ्रेश ही होगी, लेकिन यह केवल 210 करोड़ पर आ थमी।

    'प्रेम रतन धन पायो' पीरियड कोरियन फिल्म ‘मास्करेड’ से प्रेरित है। इस मूवी से सलमान खान और सूरज बड़जात्या की वापसी भी हुई, लेकिन मूवी सुपरहिट नहीं थी।

    अंदाज अपना अपना

    राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी 'अंदाज अपना अपना' सलमान खान की ऑल टाइम हिट फिल्मों में से एक है। आमिर खान (Aamir Khan) के साथ उनकी कॉमेडी ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया था। 1994 में रिलीज हुई इस मूवी को दिवाली के मौके पर 4 नवंबर को रिलीज किया गया था। उस साल दिवाली 3 नवंबर को पड़ी थी।

    करण अर्जुन

    'करण अर्जुन' सलमान खान के करियर की दूसरी बेस्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उनके साथ शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) थे। इसके अलावा फिल्म में काजोल, ममता कुलकर्णी, जॉनी लीवर, रंजीत, आसिफ शेख, अशोक सराफ, राखी, जैक गौड और अर्जुन फिरोज खान भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

    साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म ने तब 45 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। उस जमाने के अनुसार, किसी फिल्म का इतना कमा ले जाना बड़ी बात होती थी। 

    मैं और मिसेज खन्ना

    'मैं और मिसेज खन्ना' सलमान खान की करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ की फिल्म है। 2009 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस मूवी को वैसा रिस्पांस नहीं मिला था, जैसा कि मेकर्स को उम्मीद थी। दो बड़े स्टार्स के होने के बावजूद यह मूवी थिएटर्स में दर्शकों के लिए तरस गई।

    35-40 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इंडिया में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 8 करोड़ रुपये था।

    यह भी पढ़ें: Singham Again में दबंगई नहीं दिखा पाएंगे 'चुलबुल पांडे' Salman Khan, रिलीज से पहले रोहित ने लिया बड़ा फैसला!

    comedy show banner
    comedy show banner