विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी देओल के साथ Border 2 का हिस्सा बनेंगे दिलजीत दोसांझ? आयुष्मान खुराना को लेकर आया अपडेट

Published: Thu, 01 Aug 2024 03:43 PM (IST)

अभिनेता सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 अपनी घोषणा के बाद से चर्चा में बनी हुई है। हर कोई उनकी ...और पढ़ें

सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 (Photo Credit: Instagram)
सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. जून 2024 में की थी सनी देओल ने बॉर्डर 2 की घोषणा
  2. फिर एक बार फौजी बनकर लौटेंगे सनी देओल
  3. आयुष्मान-दिलजीत समेत इन स्टार्स का नाम आया सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में सनी देओल ने फिल्म 'गदर 2' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। उनकी इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। इसके बाद उन्होंने 2024 में बॉर्डर की 27वीं सालगिरह पर बॉर्डर 2 की घोषणा की थी, जिसे सुनने के बाद ही फैंस काफी खुश हो गए।

हर कोई सनी देओल की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में अब इसकी स्टार कास्ट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, आयुष्मान खुराना के साथ अब एक और एक्टर का नाम सामने आया है, जो इस फिल्म का हिस्सा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Border 2 और 'लाहौर 1947' से पहले इस अधूरी फिल्म को पूरा करेंगे Sunny Deol, इस वजह से ठप्प हो गई थी शूटिंग

ये सिंगर-एक्टर बनेगा 'बॉर्डर 2' का हिस्सा

पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनने वाली इस मूवी में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही दिलजीत फिल्म में किस तरह का किरदार निभाने वाले हैं। इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

इन स्टार्स का नाम भी आया सामने

दिलजीत के अलावा पिछले काफी समय से आयुष्मान खुराना के नाम को लेकर भी यह चर्चा हो रही है कि वह इस मूवी का हिस्सा बन सकते हैं। मेकर्स के साथ उनकी बातचीत जारी है, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क भी स्टार कास्ट में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इन्हें लेकर भी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसे में अब फैंस इसकी स्टार कास्ट के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि कौन-कौन इसका हिस्सा बनने वाला है। जहां अनुराग सिंह फिल्म के डायरेक्टर हैं। वहीं, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता इसके निर्माता हैं।

यह भी पढ़ें: Border 2: जेपी दत्ता ने कर दिया खुलासा, बताया- बेटी Nidhi Dutta को इस बड़ी वजह से दी 'बॉर्डर 2' की जिम्मेदारी