जाह्ववी और खु़शी ने मॉम के साथ मिलकर कुछ इस प्रकार मनाया डैड का बर्थडे
जाह्ववी और ख़ुशी का नाम स्टारडॉटर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। श्रीदेवी ने बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
मुंबई। श्रीदेवी से लेकर उनकी डॉटर्स तक की आए दिन तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आती हैं और वायरल भी हो जाती हैं। खैर, इस बार हम बात कर रहे हैं जाह्ववी और ख़ुशी के डैड बोनी कपूर की। 11 नवंबर को बोनी का जन्मदिन था जिसे कुछ इस अंदाज़ में सेलिब्रेट किया गया।
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर बोनी कपूर का जन्मदिन उनके फैमिली मैंबर्स ने धूमधाम से मनाया। स्टारडॉटर्स की लिस्ट में टॉप पर रहने वाली जाह्ववी और खु़शी कपूर के साथ मॉम श्रीदेवी भी इस खास मौके पर मौजूद थी। खास बात यह है कि, इस खु़शी के अवसर की तस्वीरों को खुद श्रीदेवी ने अपने इंस्टाग्राम और अॉफिशियल ट्विटर पर शेयर की हैं। तो आइए पहले आपको दिखाते हैं यह तस्वीरें -
Happy Birthday to my love. @BoneyKapoor pic.twitter.com/aeSxKe0sdt— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) November 11, 2017
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बोनी कपूर के साथ पत्नी श्रीदेवी और दोनों बेटियां जाह्ववी और ख़ुशी कपूर हैं। इसे श्रीदेवी ने ट्विटर पर शेयर किया है।
श्रीदेवी ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें जाह्ववी और ख़ुशी नज़र आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Padmavati का नया पोस्टर देखिए, इस बार रणवीर सिंह की बारी
आपको बता दें कि बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की मशहूर अदाकार शबाना आज़मी भी मौजूद थीं। साथ ही फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी वहां मौजूद थे। यह तस्वीर खुद शबाना ने ट्विटर पर शेयर की है।
In Chennai with birthday boy @BoneyKapoor @SrideviBKapoor @arrahman wife Saira @ManishMalhotra. Lovely evening fab food pic.twitter.com/atp8br9uUU— Azmi Shabana (@AzmiShabana) November 12, 2017
शबाना ने अपने ट्विट में चेन्नई का जिक्र किया है। मतलब यह बर्थडे सेलिब्रेशन चेन्नई में हुआ था। खैर, हमारी तरफ से भी बोनी कपूर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।