जानिए खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में क्या सोचते हैं पिता बोनी कपूर
खुशी कपूर की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें ईशान खट्टर की भी अहम भूमिका थी।
मुंबईl बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्रवी कपूर बॉलीवुड में पिछले साल फिल्म धड़क से डेब्यू कर चुकी हैं। अब खबर आ रही है कि बहुत जल्द उनकी दूसरी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखेंगे। पिता बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में जानकारी दी है और इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बोनी कपूर कहते हैं, 'खुशी को पहले एक मॉडल बनना था और वे मॉडलिंग करना चाहती थीं। लेकिन अब वह एक अभिनेत्री बनना चाहती हैंl ऐसा करने के पीछे एक कारण था कि मॉडलिंग इंडस्ट्री बहुत ही अस्थाई हैl जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया कि वे अभिनेत्री बनेंगी। उनकी मां श्रीदेवी एक परफेक्शनिस्ट थी और बहुत मेहनत करती थीl श्रीदेवी को लगता था कि जाह्नवी और खुशी कपूर को उन सभी चीजों का आनंद लेना चाहिए, जिसे उनके पिता और मां ने कमाया हैl
आगे बोनी कपूर ने कहा कि, 'मैंने उन्हें बताया कि वह जो करना चाहती हैं वह करेंl क्योंकि मैं चाहता हूं कि वे जो चाहती हैं वह काम करें। जैसा कि मुझे यह पता नहीं था कि अर्जुन कपूर में अर्जुन कपूर बनने के गुण है और इसके बारे में मुझे सलमान खान ने बताया था।
यह भी पढ़ें: लो...आलिया तो हो गई हैं राज़ी, बस इस साल रुकना होगा, अगले बरस...
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की टोटल धमाल में हुई है इस Hollywood सेंसेशन की एंट्री