Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sridevi की प्रॉपर्टी के लिए मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे बोनी कपूर, तीन लोगों ने किया एक्ट्रेस की संपत्ति पर दावा

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 10:25 PM (IST)

    बोनी कपूर ने हाल ही में श्रीदेवी की एक प्रॉपर्टी के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया। दरअसल श्रीदेवी ने 1988 में एम.सी. संबंदा मुदलियार से चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड पर यह विवादित संपत्ति खरीदी थी। जिस पर एक महिला अब दावा कर रही है इन दावों को अवैध बताकर बोनी कपूर ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

    Hero Image
    श्रीदेवी के फार्महाउस के लिए कोर्ट पहुंचे बोनी कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म मेकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के चेन्नई स्थित फार्महाउस पर कथित तौर पर मालिकाना हक जताने वाले तीन लोगों के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) पर स्थित यह विवादित संपत्ति कथित तौर पर Sridevi ने 19 अप्रैल 1988 को एम.सी. संबंदा मुदलियार से खरीदी थी, जिनके तीन बेटे और दो बेटियां थीं।                

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- 'दूसरी महिलाओं की तरफ आकर्षित होता हूं...' Boney Kapoor ने बताया श्रीदेवी के जाने के बाद कैसी है उनकी जिंदगी?

    श्रीदेवी की संपत्ति पर एक महिला ने किया दावा

    बोनी कपूर ने अदालत को बताया कि परिवार के सदस्यों ने 14 फरवरी, 1960 को संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपसी समझौता किया था। इसी समझौते के आधार पर श्रीदेवी ने संपत्ति खरीदी थी।

    अब एक महिला और उसके बच्चों ने दावा किया है कि संपत्ति में उनका भी हिस्सा है क्योंकि महिला ने श्री मुदलियार के तीन बेटों में से एक की दूसरी पत्नी होने का दावा किया है।

    बोनी कपूर ने की ये मांग

    बोनी कपूर ने अपनी याचिका में यह भी बताया कि महिला का दावा अवैध है क्योंकि उसकी शादी (5 फरवरी, 1975) को कानूनी विवाह नहीं माना जा सकता, पहली पत्नी की मृत्यु 24 जून, 1999 को हुई थी। श्री कपूर ने तांबरम तालुका तहसीलदार के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया जिसने तीनों व्यक्तियों को कानूनी उत्तराधिकार सर्टिफिकेट जारी किया था। उन्होंने अदालत से सर्टिफिकेट रद्द करने और आगे किसी भी कार्रवाई को रोकने का आग्रह किया। बोनी की याचिका के बाद न्यायमूर्ति एन. आनंद वेंकटेश ने ताम्बरम तहसीलदार को मामले को समझने और चार सप्ताह के अंदर इस पर फैसला देने का निर्देश दिया है।

    बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी 2 जून 1996 को शिरडी में हुई थी। यह बोनी कपूर की दूसरी शादी थी, इससे पहले उनकी शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे अर्जुन और अंशुला हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी 'मिस्टर इंडिया' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। शादी से पहले श्रीदेवी को लेकर काफी विवाद हुआ था और उन्हें घर तोड़ने वाली तक कहा गया था क्योंकि वह एक शादीशुदा व्यक्ति से शादी कर रही थीं।

    यह भी पढ़ें- Boney Kapoor की फिटनेस देख बेटी जाह्नवी हुईं हैरान, दो दशक पुराने कपड़े पहन दिखाया टशन