Move to Jagran APP

शम्मी कपूर के गाने पर बोनी कपूर ने शबाना आजमी संग किया डांस, तो जान्हवी कपूर के यूं आए कमेंट

शनिवार को बोनी कपूर ने शबाना आजमी के साथ एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बोनी कपूर अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ फिल्म जंगली के गाने पर डांस कर रहे हैं।

By Vaishali ChandraEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 07:14 AM (IST)
शम्मी कपूर के गाने पर बोनी कपूर ने शबाना आजमी संग किया डांस, तो जान्हवी कपूर के यूं आए कमेंट
Filmmaker Boney Kapoor social media post, Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के जाने माने निर्माता बोनी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर ही वह अपने बच्चों की, दिवंगत पत्नी श्रीदेवी और परिवार के अन्य लोगों की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनकी यह थ्रोबैक पिक्चर्स इंटरनेट पर कुछ ही सेकेंड में वायरल हो जाती है। अब बोनी कपूर ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह वेटरन ऐक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में इनके अलावा और भी कई सेलिब्रेटीज नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

बोनी कपूर ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बोनी कपूर और शबाना आजमी अभिनेता शम्मी कपूर की फिल्म 'जंगली' के एवरग्रीन गाने 'मेरे यार शब्बा खैर' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इन दोनों के अलावा वीडियो में जवेद अख्तर और किरन रॉव भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि पार्टी 1960-70 के थीम के ऊपर रखी गई है क्योकि वीडियो में सभी गेस्ट रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में एक बड़ी स्क्रीन पर गाने का वीडियो भी चल रहा है।

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा, 'शम्मी कपूर को मेरी श्रद्धांजलि। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और पार्टी में उन्हें 60/70 के सबसे करीबी क्लोन/ड्रेस्ड स्टार से सम्मानित किया गया और एक ट्रॉफी दी गई।'

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

बोनी कपूर के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने भी रिएक्ट किया है। जान्हवी ने 'पापा!!' कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाई है।

बता दें, हाल ही में बोनी कपूर ने पत्नी श्रीदेवी की एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की थी। जिसमें श्रीदेवी दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले सिंदूर खेला में एंजॉय करते नजर आ रही थीं। उनकी ये तस्वीर कुछ ही मिनटों में वायरल हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.