Move to Jagran APP

Boney Kapoor Cyber Fraud: जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर हुए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, लगा इतने लाख का चूना!

Boney Kapoor Credit Card Fraud बोनी कपूर के साथ फ्रॉड हुआ हैl उन्होंने इस बात की शिकायत पुलिस में की हैl पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी हैl जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 05:39 PM (IST)
Boney Kapoor Cyber Fraud: जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर हुए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, लगा इतने लाख का चूना!
Boney Kapoor Credit Card Fraud: बोनी कपूर फिल्म निर्माता हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Boney Kapoor Credit Card Fraud: जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर के साथ क्रेडिट कार्ड फ्रॉड हुआ हैl उनके साथ करीब 382000 रुपए का फ्रॉड हुआ हैl बोनी कपूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही हैl बोनी कपूर को इस फ्रॉड की जानकारी तब हुई जब 30 मार्च को बैंक ने क्रेडिट कार्ड के बिल पेमेंट के लिए उन्हें फोन कियाl

loksabha election banner

बोनी कपूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैl मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी हैl पुलिस के अनुसार बोनी के क्रेडिट कार्ड के साथ 382000 रुपए का फ्रॉड किया गया हैl अंबोली पुलिस स्टेशन में बुधवार को यह शिकायत दर्ज की गई हैl इसमें आईपीसी और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया हैl क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 5 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन 9 फरवरी को किए गए हैl ऐसा बोनी कपूर की डिटेल और पासवर्ड का दुरुपयोग कर किया गया हैl

बोनी कपूर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है

शिकायत में यह भी बताया गया कि बोनी कपूर को इस फ्रॉड के बारे में तब पता चला, जब बैंक के एक कर्मचारी ने उन्हें बिल पेमेंट के बारे में 30 मार्च को फोन कियाl शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगाl ऐसा पुलिस ने दावा किया हैl

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियां हैं

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियां हैंl दोनों फिल्म एक्ट्रेस हैंl दोनों पिता के साथ कई अवसर पर साथ नजर आई हैl जाह्नवी कपूर जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली हैl उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.