Boney Kapoor का खुलासा, ‘धड़क’ रिलीज होने के बाद कभी Janhvi Kapoor से मिलने घर नहीं आए Ishaan Khattar
बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor के पिता यानी बोनी कपूर ने उनके और Ishaan Khattar के बीच रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के पिता यानी बोनी कपूर ने उनके और ईशान खट्टर के बीच बढ़ती नजदीकियों पर चुप्पी तोड़ी है। एक मीडिया हाउस से बात करने के दौरान उन्होंने बताया कि, हां जाह्नवी और ईशान ने ‘धड़क’ में साथ काम किया था उसके बाद से दोनों अच्छे दोस्त हैं। मैं अपनी बेटी की इज्जत करता हूं और ईशान से उनकी दोस्ती की भी।
बोनी से जब ये पूछा गया कि जाह्नवी और ईशान आजकल एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं इतना ही नहीं ये भी सुना गया है कि ईशान अक्सर जाह्नवी से मिलने घर आते रहते हैं? इस पर बोनी कपूर ने कहा, ये सब बकवास है। बल्कि ‘धड़क’ रिलीज होने के बाद ईशान कभी हमारे घर नहीं आए। जाह्नवी और ईशान के बीच दोस्ती से ज्यादा और कुछ नहीं है।
आपको बता दें कि जाह्नवी ने बॉलीवुड फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोल में थे। फिल्म रिलीज के बाद से ही दोनों अपनी कैमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ मस्ती करते भी देखा गया है। बीते कुछ दिनों से ये भी खबर सामने आ रही थी कि ईशान अक्सर जाह्नवी के घर जाया करते हैं और उनके घर वालों को भी इससे कोई दिक्कत नहीं है।
खबरें तो यहां तक थीं कि जाह्नवी के पिता यानी बोनी कपूर भी ईशान से काफी खुश रहते हैं और उनकी अच्छे से खातिरदारी की जाती हैं। लेकिन बोनी ने अब इन सभी खबरों को बकवास करार दिया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप