श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स
साढ़े तीन बजे जुहू-विले पार्ले स्थित सेवा समाज शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुंबई। मशहूर अदाकारा श्रीदेवी भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन लाखों दिलों पर वो हमेशा राज करेंगी। सोमवार रात को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके घर पहुंचा और आज मतलब मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है जहां पर बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं।
सुबह 9 बजे से से ही सेलिब्रेशन क्लब पर बॉलीवुड सितारे और श्रीदेवी परिवार के करीबी लोग अंतिम दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। अभी-अभी जावेद अख्तर पत्नी शबाना आजमी के साथ अंतिम दर्शन स्थल पर पहुंचे।
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए अभिनेत्री रवीना टंडन भी पहुंची।
सोहा अली खान और नेहा धूपिया भी पहुंची।
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर भी पहुंचे।
इस दुख के समय में ढांढस बंधाने के लिए डायरेक्टर मधुर भंडारकर और नील नितिन मुकेश पहुंचे।
दीपिका पादुकोण भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंची और अंतिन विदाई दी।
माधुरी दीक्षित नेने भी पति के साथ अंतिम दर्शकों के लिए पहुंची।
अंतिम दर्शनों के लिए काजोल भी नम आंखों के साथ पहुंची।
इस दुख की घड़ी में बोनी कपूर परिवार का साथ देने के लिए प्रेम चोपड़ा भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि, सेलिब्रेशन क्लब के गेट अब बंद कर दिए गए हैं। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दो बजे अंधेरी के लोखंडवाला से निकलेगी और साढ़े तीन बजे जुहू-विले पार्ले स्थित सेवा समाज शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा।