अलवीरा की क्रिसमस पार्टी में लगा सितारों का मेला
सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री ने अपने बांद्रा स्थित घर पर मंगलवार रात क्रिसमस पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
मुंबई। सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री ने अपने बांद्रा स्थित घर पर मंगलवार रात क्रिसमस पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
कुछ दिनों से सलमान खान की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। हाल ही में वे अपने भाई के जन्मदिन पर भी नहीं पहुंच पाए थे। सलमान खान ने बिग बॉस की शूटिंग गुरुवार को ही खत्म कर ली ताकि उन्हें पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर अपना जन्मदिन मनाने का वक्त मिल जाए। उनका जन्मदिन शुक्रवार को है।
पढ़ें : सलमान के बर्थडे के लिए ये है आमिर का खास प्लान
गौरतलब है कि उनके परिवार ने उनका जन्मदिन पनवेल स्थित फार्महाउस में मनाने का प्लान बनाया है। हालांकि इस पार्टी में कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया जाएगा।
(नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर