विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबाला की वो कल्ट फिल्म, जो असल जिंदगी में भी हुई सच; हॉरर फिल्म का था अजीब इत्तेफाक

Published: Fri, 05 Jun 2026 10:08 PM (IST)

मधुबाला और अशोक कुमार की साल 1949 में एक हॉरर फिल्म आई थी जोकि ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म अशोक कुमार के साथ हुई एक सच्ची घटना से प्रेरित थी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। रोमांस और एक्शन से अलग हटकर अगर हम किसी जॉनर की बात करें तो हॉरर फिल्मों को पसंद करने नंबर ऊपर ही रहेगा।

हिंदी सिनेमा में रामसे ब्रदर्स को हॉरर फिल्मों का 'शहंशाह' कहा जाता था। उन्होंने हमें 'दो गज जमीन के नीचे', 'दरवाजा', 'दहशत' और 'पुराना मंदिर' जैसी कई हॉरर फिल्में बनाईं। उनकी कुछ फिल्में तो इतनी डरावनी हैं कि हॉलीवुड को टक्कर देती हैं।

यह भी पढ़ें- मधुबाला पर फिल्माया गया था Lata Mangeshkar का पहला हिट सॉन्ग, 77 सालों से पहुंचा रहा है दिलों को सुकून

क्या है महल की कहानी?

आज हम बात करेंगे अशोक कुमार (Ashok Kumar) और मधुबाला (Madhubala) अभिनीत फिल्म 'महल' (Mahal) की जिसे 1949 में रिलीज किया गया था। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो सदियों पुराने महल में रहने आता है। हालांकि यहां आते ही उसे एक महिला की परछाई सताने लगती है, जो दावा करती है कि वे पिछले जन्म में प्रेमी थे।

madhu (5)

कमल अमरोही द्वारा निर्देशित यह उनकी पहली फिल्म थी। दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मात्र 9 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने उस जमाने में 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित थी महल

इस फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प बात ये है कि ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म के नायक के साथ ऐसी ही कुछ घटना हुई थी। दरअसल अशोक कुमार ने वो घटना कमाल अमरोही को बताई और उनसे इस पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया। अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह एक पहाड़ी इलाके में जीजीबॉय हाउस के पास शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान आधी रात के समय अशोक कुमार ने एक महिला की कार में सिरकटी लाश देखी। फिर वो महिला वहां से गायब हो गई।

madhu (4)

अशोक कुमार बेहद घबरा गए। ये बात उन्होंने अपने स्टाफ को बताई। हालांकि उन्हें लगा कि एक्टर ने कोई सपना देखा होगा। जब अशोक कुमार इस बारे में शिकायत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन गए तो वहां उन्हें बताया गया कि ऐसी घटना उसी जगह पर 14 साल पहले हो चुकी है।

इसने भारतीय सिनेमा में 'हॉरर फिल्मों' और 'पुनर्जन्म' के ट्रेंड की शुरुआत की थी। इसकी गिनती आज भी सबसे अधिक भूतिया फिल्मों में होती है।

यह भी पढ़ें- हीरोइन बनने के लिए कर बैठीं भूख हड़ताल, प्रेमनाथ से नाम जुड़ा तो बीमार पड़ी थीं मधुबाला; दास्तां 'अनारकली' की