Move to Jagran APP

Bollywood Films In America: 'माई नेम इज़ ख़ान' से 'दोस्ताना' तक, इन 7 भारतीय फ़िल्मों में दिखी अमेरिका के शहरों की चमक-दमक

Bollywood Films In America अमेरिका में भारतीयों को दिखाने वाली फ़िल्मों के बारे में सोचते हुए सबसे पहले ज़हन में शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म माई नेम इज़ ख़ान का नाम आता है। इस फ़िल्म में शाह रुख़ ने एस्पर्जर्स सिंड्रोम से पीड़ित शख़्स का किरदार निभाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 11:50 AM (IST)
Bollywood Films In America: 'माई नेम इज़ ख़ान' से 'दोस्ताना' तक, इन 7 भारतीय फ़िल्मों में दिखी अमेरिका के शहरों की चमक-दमक
माई नेम इज़ ख़ान और दोस्ताना। (Photo- Mid-Day)

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और अमेरिका के बीच सिर्फ़ सांस्कृतिक ही नहीं फ़िल्मों के ज़रिए भी गहरा रिश्ता  रहा है। बॉलीवुड में ऐसी फ़िल्मों की लिस्ट बहुत लम्बी है, जिनकी शूटिंग अमेरिका में की गयी है और इन फ़िल्मों में अमेरिकी समाज की संरचना, रहन-सहन और रीति-रिवाज़ों को प्रमुखता से दिखाया गया। हालांकि, कहानी के मुख्य पात्र और कलाकार भारतीय ही होते हैं, मगर फ़िल्मों में अमेरिका का कोई शहर कहानी की पृष्ठभूमि बना। आइए, ऐसी ही कुछ प्रमुख फ़िल्मों पर नज़र डालते हैं-

loksabha election banner

अमेरिका में भारतीयों को दिखाने वाली फ़िल्मों के बारे में सोचते हुए सबसे पहले ज़हन में शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म माई नेम इज़ ख़ान का नाम आता है। इस फ़िल्म में शाह रुख़ ने एस्पर्जर्स सिंड्रोम से पीड़ित शख़्स का किरदार निभाया था। फ़िल्म की कहानी अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को शहर में दिखायी गयी थी। 2010 में आयी करण जौहर निर्देशित फ़िल्म में काजोल फीमेल लीड रोल में थीं।

आमिर ख़ान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी फ़िल्म धूम 3 की कहानी अमेरिका के शिकागो शहर में दिखायी गयी थी, जहां आमिर का किरदार एक हाईटेक बैंक रॉबरी को अंजाम देता है। अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कटरीना कैफ़ ने मुख्य किरदार निभाये। आमिर इस फ़िल्म में डबल रोल में थे।

कबीर ख़ान की यादगार फ़िल्म न्यूयॉर्क 9/11 के आतंकी हमलों के बाद अमेरिका में मुस्लिम समुदाय पर होने वाली ज़्यादतियों को रेखांकित करती है। 2009 में आयी इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश और कटरीना कैफ़ ने मुख्य किरदार निभाये थे। 

शाह रुख़ ख़ान की एक और फ़िल्म परदेस में अमेरिका के लास वेगास शहर की रंगीनियां दिखायी गयी थीं। सुभाष घई निर्देशित फ़िल्म से महिमा चौधरी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। परदेस से पहले तक बहुत कम भारतीय फ़िल्मों में इस शहर को दिखाया गया था। 

रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की अनजाना आनजानी की कहानी न्यूयॉर्क से होते हुए कैलिफोर्निया तक पहुंचती है। बीच में लास वेगास में भी कुछ दिलचस्प दृश्य दिखाये जाते हैं। 2010 में आयी फ़िल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। प्रियंका चोपड़ा अब तो ख़ुद अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहती हैं।

आर बाल्की की बेटर हाफ़ गौरी शिंदे की डेब्यू फ़िल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी ने लीड रोल निभाया था। यह एक ऐसी गृहिणी की कहानी थी, जिसे अंग्रेज़ी नहीं आती, मगर जब वो न्यूयॉर्क अपनी बहन के पास जाती है तो वहां अंग्रेज़ी क्लासेज़ ज्वाइन करती है। 2012 में आयी इस फ़िल्म में आदिल हुसैन ने श्रीदेवी के पति का रोल निभाया था। 

करण जौहर निर्मित दोस्ताना की कहानी अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में दिखायी गयी थी, जहां जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन के किरदार रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल में थीं। इस फ़िल्म के ज़रिए मायामी को व्यापक रूप से दिखाया गया था। 2008 में आयी रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.