Move to Jagran APP

भारतीय फ़िल्मों का चीन में रहा है जलवा, ये 10 फ़िल्में हैं सबूत

बॉलीवुड फ़िल्मों का विदेशों में अच्छा बाज़ार है। इसमें सबसे सही उदाहरण चीन है। आइए जानते हैं ऐसी ही 10 फ़िल्मों के बारे में जो चीन में रिलीज़ हुईं...

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 08:20 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 08:10 AM (IST)
भारतीय फ़िल्मों का चीन में रहा है जलवा, ये 10 फ़िल्में हैं सबूत
भारतीय फ़िल्मों का चीन में रहा है जलवा, ये 10 फ़िल्में हैं सबूत

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कई फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर हिट होती है। वहीं, कई फ़िल्में फ्लॉप भी साबित होती है। हालांकि, इसे इतर बॉलीवुड फ़िल्मों का विदेशों में अच्छा बाज़ार है। इसमें सबसे सही उदाहरण चीन है। आइए जानते हैं, ऐसी ही 10 फ़िल्मों के बारे में, जो जिन में रिलीज़ हुईं...

prime article banner

1. अंधाधुन 

आयुष्मान खुराना की फ़िल्म अंधाधुन भी चीन में रिलीज़ हो चुकी है। तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर इस फ़िल्म को भारत के अलावा चीन में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसे जुलाई 2019 में चीन में रिलीज़ किया गया था। 

2. पैड मैन

साल 2018 में अक्षय कुमार की फ़िल्म पैडमैन भी रिलीज़ हुई थी। इसे भी भारत के अलावा चीन में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फ़िल्म ने 31 दिनों में 71.67 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें अक्षय कुमार के साथ इस फ़िल्म राधिका आप्टे नज़र आई थी। 

3 बाहुबली 2 

साल 2018 में ही रिलीज़ हुई बाहुबली 2 को भी चीन में रिलीज़ किया गया था। इसमें प्रभाष के साथ राणा दग्गुबाती और तमन्ना भाट्टिया ने स्क्रीन स्पेश शेयर किया था। इस फ़िल्म ने चीन में शानदार काम किया था। 

4 बाहुबली 1 

साल 2016 में भारत सिनेमा के एक्शन की दुनिया को बाहुबली ने काफी कुछ बदल दिया। इस फ़िल्म ने भारत के बॉक्स ऑफ़िस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इसके बाद चीन में इसे करीब छह हज़ार स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया। 

5 दंगल 

आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल भी साल 2016 में चीन में रिलीज़ हुई। कुश्ती पर आधारित इस फ़िल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फ़िल्म को चीन में Shuaijiao Baba के नाम रिलीज़ किया गया।  

6फैन 

साल 2001 में ही शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म फैन भी रिलीज़ की गई थी। इसे भी चीन में रिलीज़ किया गया था। हालांकि, उसे इस हिसाब से सफलता नहीं मिली। 

7 पीके

आमिर ख़ान, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फ़िल्म पीके साल 2014 में चीन में रिलीज़ की गई। यह राजकुमार हिरानी की चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी। 

8 धूम 3 

आमिर ख़ान की एक और फ़िल्म साल 2013 में चीन में रिलीज़ हुई। धूम 3 में आमिर ख़ान का डबल रोल था। हालांकि, इस फ़िल्म को चीन में वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसा आमिर ख़ान की फ़िल्मों को मिलता है। 

9. माई नेम इज़ ख़ान

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ ख़ान भी उन एक्टर्स में हैं, जिनकी फ़िल्मों ने शुरुआती दौर में चीन का रुख़ किया। शाहरुख ख़ान की फ़िल्म माई नेम इज़ ख़ान साल 2010 में चीन में रिलीज़ की गई थी। 

10. थ्री इडिएट्स 

चीन में फ़िल्मों को रिलीज़ करने का सिलसिला आमिर ख़ान की फ़िल्म थ्री इडिएट्स से शुरु हुआ। करीना कपूर, आर माधवन, आमिर ख़ान और शरमन जोशी स्टारर फ़िल्म को चीन में बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी सफलता मिली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.