Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bollywood Christmas 2022: क्रिसमस पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दी शुभकामनाएं, देखें वायरल तस्वीरें

    Bollywood Christmas 2022 बॉलीवुड के कई कलाकारों ने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है। सभी इस अवसर पर काफी खुश नजर आ रहे है। कलाकारों में सनी देओल करिश्मा कपूर आलिया भट्ट माधुरी दीक्षित जैसे कई कलाकारों ने बधाई दी है।

    By Rupesh KumarEdited By: Updated: Sun, 25 Dec 2022 10:55 PM (IST)
    Hero Image
    Bollywood Christmas 2022: बॉलीवुड के कई कलाकारों ने क्रिसमस मनाया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Christmas 2022: क्रिसमस का खुमार बॉलीवुड पर छा गया है। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। इसमें माधुरी दीक्षित से लेकर राजकुमार राव तक के नाम शामिल है। उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। करिश्मा कपूर ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'क्रिसमस की और कॉफी की, सभी को मेरी क्रिसमस।' 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनी देओल ने बर्फीले पहाड़ से क्रिसमस की बधाई दी है

    अभिनेता सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बर्फीले पहाड़ के नीचे नजर आ रहे है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरे लिए इस बार बर्फीला क्रिसमस है।' आलिया भट्ट ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर मां सोनी राजदान के साथ शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।' श्रुति हासन ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ क्रिसमस ट्री के पास बैठकर पोज देती नजर आई है। इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा है और अपने दिल की बात फैंस से साझा की है।

    यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu को 'मायोसाइटिस' से लड़ाई के बीच क्रिसमस पर मिला खास उपहार, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया है

    नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया है। उन्होंने भी फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है। इसमें उन्हें क्रिसमस ट्री के पास खड़े होकर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा है, 'आप सभी को क्रिसमस की बधाई।'

    यह भी पढ़ें: Mission Majnu Song Rabba Janda: गाना रब्बा जानता हुआ रिलीज, सिद्धार्थ और रश्मिका की दिखी हॉट केमिस्ट्री

    माधुरी दीक्षित ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है

    फिल्म एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'चमके और चमकिए, यह क्रिसमस का समय है। आप अच्छे हो या शैतान हो।' प्रीति जिंटा ने भी फैंस को क्रिसमस के त्योहार की शुभकामनाएं दी है। इस बीच राजकुमार राव और दीया मिर्जा जैसे कई कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।