Bollywood Celebs In Switzerland: अब जैकलीन फर्नांडिस के साथ बर्फ पर मस्ती करते दिखे वरुण धवन, देखें वीडियो
Bollywood Celebs In Switzerland बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों स्विट्जरलैंड में नए साल का वेलकम कर रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड ने शानदार जश्न के साथ नए साल 2020 का वेलकम किया। जहां कई सेलेब्स ने भारत में और अपने घर पर नए साल का स्वागत किया तो कई सेलेब्स विदेश में जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। इनमें अधिकतर सेलेब्स स्विट्जरलैंड में गए थे, जहां उन्होंने बर्फ की वादियों के बीच नए साल का स्वागत किया। पहले अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और सैफ अली खान फैमिली की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई थीं और अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है और वो जैकलीन फर्नांडिस।
जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्विट्जरलैंड में बर्फीली पहाड़ियों के बीच मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किए हैं। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी दिखाई दीं। इन तस्वीरों से पता चल रहा है कि बॉलीवुड सेलेब्स का इन दिनों का फेवरेट स्पॉट स्विट्जरलैंड ही है, जहां कई स्टार गए हुए हैं।
जैकलीन ने फोटो शेयर की है, जिसमें वरूण धवन और नताशा के साथ कहीं बैठे हैं। वहीं कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें जैकलीन आईस स्कीइंग करती नजर आ रही हैं। अब इन वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले वरुण धवन की करीना कपूर, करिश्मा के साथ तस्वीरें सामने आई थीं और उसके बाद वरुण धवन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ दिखाई दिए थे।
Happy New Year everyone! Here’s to falling down and getting back up 💋💋 #2020
अगर वरुण धवन और जैकलीन फर्णांडीस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्णांडीस आखिरी बार 'रेस-3' में नजर आई थीं और अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस 'किक' की सीक्वल में दिखाई दे सकती हैं। वहीं वरुण धवन रेमो डीसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आने वाले हैं, जो इसी महीने 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है।