Move to Jagran APP

Bollywood Celebrities Bedroom Secrets: रणबीर से लेकर मलाइका तक, जब इन सेलेब्स ने बताए अपने बेडरूम सीक्रेट्स

Bollywood Celebrities Bedroom Secrets बॉलीवुड सेलेब्स इतने बेबाक हैं कि वो किसी भी राज़ को राज़ नहीं रहने देते हैं। यहां कि अपने बेडरूम और पार्टनर से जुड़े सीक्रेट्स भी इंटरव्यू में शेयर करते हैं इस लिस्ट में रणबीर कपूर से लेकर प्रियंका तक के नाम शामिल हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Thu, 01 Dec 2022 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 02:41 PM (IST)
Bollywood Celebrities Bedroom Secrets: रणबीर से लेकर मलाइका तक, जब इन सेलेब्स ने बताए अपने बेडरूम सीक्रेट्स
Bollywood Celebrities Bedroom Secrets, Ranbir Kapoor, Malaika Arora, Sonam Kapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Celebrities Bedroom Secrets: बॉलीवुड कई लोगों के लिए सपनों की दुनिया जैसा है। आम लोगों को सेलेब्स की आलीशान लाइफस्टाइल काफी अटरैक्ट करती है। पहले फैंस मैग्जीन और न्यूजपेपर में अपने फेवरेट स्टार्स के इंटरव्यू काट कर रखते थे। अब सोशल मीडिया के आने से सेलिब्रिटी की  पर्सनल लाइफ से हर कोई वाकिफ है। वो कैसा सोचते हैं, क्या पहनते हैं, क्या खाना पसंद करते हैं ये जानना अब कोई रॉकेट साइंस नहीं है।

loksabha election banner

वैसी आम लोगों की तरह इन सेलेब्स की लाइफ भी काफी स्पाइसी सीक्रेट्स से भरी हुई है। जैसे बेडरूम सीक्रेट्स, जी हां ये बेबाक सेलेब्स टाइम टू टाइम अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप के बारे में भी बताते रहते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के कुछ मशहूर हस्तियों के निजी जीवन पर एक नज़र डालते हैं...

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। ये साल इनके लिए बहुत खास रहा, अप्रैल महीने में इन्होंने शादी की, नवंबर में इनके यहां बेबी गर्ल 'राहा' भी आ गई। कुछ दिनों पहले ही अपने बेडरूम सीक्रेट्स के बारे में बात करते हुए रणबीर ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि रात में अचानक आलिया पूरे बेड पर घूमने लगती हैं। रणबीर ने कहा- 'इसका सिर कही होता है पैर कही और, मैं बस एक कोने में दुबका हुआ होता हूं'।

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड की हो गई हैं। उन्होंने निक जोनस संग शादी रचा ली है और दोनों के घर इसी साल एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का आगमन हुआ है। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधने वाला ये जोड़ा कई लोगों के लिए एक परफेक्ट कपल है। पर क्या आप इनके बेडरूम सीक्रेट से वाकिफ हैं। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि निक जब भी सुबह सोकर उठते हैं उन्हें सबसे पहले मेरा चेहरा देखना होता है।

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और राजपूत ने साल 2015 में अरेंज मैरिज की थी। दोनों सोशल मीडिया के सबसे क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं। इनकी दो बच्चे हैं मिशा और जैन। इनके बीच की बॉन्डिंग के लोग फैन हैं। नेहा धूपिया के चैट शो में अपने बेडरूम सीक्रेट पर बात करते हुए मीरा ने कहा था कि शाहिद एक कंट्रोल फ्रीक हैं। वह हमेशा मुझे बताते  रहते है कि मुझे क्या करना है।

सोनम कपूर-आनंद आहूजा

सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए थे। इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा का विषय रहती है। अनिता अदजानिया के शो 'फिट ऑप विद स्टार्स' में सोनम कपूर मे अपने बेडरूम सीक्रेट के बारे में बात करते हुए कहा - आनंद आहूजा के पास बेड पर ज्यादा इमेजिनेशन नहीं है, और वह उन्हें वैसे ही पसंद करती हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले वोग को दिए अपने इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि उन्हें बेड पर सबसे ज्यादा क्या पसंद है। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर वायरल हुई जिसके बाद भड़के हुए अर्जुन कपूर ने पोस्ट लिख मीडिया हाऊस को जमकर फटकार लगाई। 

ये भी पढ़ें

XXX Web Series: एकता कपूर ने अश्लीलता को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- तुम करो तो लस्ट स्टोरी, हम करें तो गंदी बात

Khesari Lal Yadav: 'बेटी को क्या मुंह दिखाऊं, मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा,' आखिर ऐसा क्यों बोले खेसारी लाल यादव?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.