Sushmita Sen इस क्रिकेटर को दे बैठी थीं दिल, अधूरी हर गई दोनों की लव स्टोरी
कई बार क्रिकेटर हमारी बॉलीवुड हसीनाओं की खूबसूरती पर क्लीन बोल्ड हो चुके हैं। इसके कई उदाहरण भी मौजूद हैंं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के बीच लव स्टोरी के किस्से आज के नहीं बल्कि काफी पुराने हैं। कई बार क्रिकेटर हमारी बॉलीवुड हसीनाओं की खूबसूरती पर क्लीन बोल्ड हो चुके हैं। इसके कई उदाहरण भी मौजूद हैंं। अक्सर देखा गया है कि कोई न कोई खिलाड़ी किसी एक्ट्रेस या मॉडल के पीछे दीवाना हो जाता है। कई बार उन्हें उनकी मंजिल मिल जाती है तो कई बार ये प्रेमकहानी अधूरी रह जाती है। आज हम आपको ऐसी ही प्रेमकाहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी मुकम्मल न हो सकी।
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की। कई सालों पहले दोनों का नाम के खूब चर्चा में रहा था। यही नहीं मीडिया में सुष्मिता और वसीम की शादी की खबरें भी तेजी से फैल रही थीं। उस वक्त सभी को ऐसा लग रहा था कि सुष्मिता सेन जल्द ही पाकिस्तान की बहू बन कर चली जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन और वसीम अकरम को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया गया था। इसी के बाद दोनों एक टीवी शो के जज के रूप में भी साथ नजर आए तो सबको दोनों के अफेयर पर यकीन हो गया। वहीं साल 2013 में सुष्मिता ने अपने और वसीम अकरम के अफेयर की खबरों को सफा खरिज कर दिया। यही नहीं उन्होंने ट्विटर पर भी पोस्ट के जरिए अपने और वसीम के अफेयर पर अपनी बात सबके सामने रखी।
Wasim Akram is a friend and will always be one!! He has a wonderful lady in his life.. rumors like these are uncalled for n disrespectful!— sushmita sen (@thesushmitasen) April 12, 2013
My beautiful people..when I find 'THE ONE'..you'll be the first to know:)) benefits of being my twitter family!!;) love u all soooooo much!— sushmita sen (@thesushmitasen) April 12, 2013
सुष्मिता ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए कहा, 'वह अपने और वसीम अकरम के साथ शादी की खबर काफी समय से पढ़ रही हैं। ये सब बातें पूरी तरह से बकवास है। इस प्रकार की न्यूज से साफ पता चलता है कि मीडिया कई बार कितना गैर जिम्मेदाराना हो सकती है। वसीम और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और हमेशा वही रहेंगे। वसीम अकरम की जिंदगी में एक खूबसूरत सी महिला है।'
वहीं दूसरी तरह क्रिकेटर वसीम अकरम ने भी सुष्मिता संग अपने रिश्ते को पूरी तरह से गलत बताया। उन्होंने कहा, 'वह इन सभी बातों से काफी परेशान हो चुके हैं। वह शादी के बिल्कुल मूड में नहीं हैं। वहीं आईपीएल से उन्होंने एक साल का वक्त इसलिए मांगा ताकि वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर सकें और उनके साथ वक्त गुजार सकें।'
आपको बता दें कि वसीम अकरम की पत्नी हुमा का साल 2009 में देहांत हो गया था। इसी के बाद से मीडिया में वसीम, सुष्मिता सेन से दूसरी शादी करने की खबरें सामने आने लगीं थीं।