Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Jonas को पति Nick Jonas से मिला यह खूबसूरत तोहफा, देखिए तस्वीर

Priyanka Chopra Jonas सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और लगातार खुद से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 08:40 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 02:43 AM (IST)
Priyanka Chopra Jonas को पति Nick Jonas से मिला यह खूबसूरत तोहफा, देखिए तस्वीर
Priyanka Chopra Jonas को पति Nick Jonas से मिला यह खूबसूरत तोहफा, देखिए तस्वीर

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनस Priyanka chopra jonas और निक जोनस Nick jonas की जब से शादी हुई है उसके बाद से दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। प्रियंका अपने फैंस के लिए उनसे जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने कुछ खास चीज अपने फैंस को बताई है। 

prime article banner

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जोनस को एक खास तोहफा पति से मिला है जिसको लेकर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जानकारी दी है। प्रियंका ने हाल ही में स्टोरी में एक फोटो शेयर की है जिसमें वे खूबसूरत सैंडल पहनी नजर आ रही हैं और उसका कलर पिंक है। खास बात यह है कि इसमें उन्होंने पति निक जोनस को टैग किया है। तो बता दें कि, यह खूबसूरत तोहफा प्रियंका को पति से मिला है। प्रियंका ने इसे शेयर करते हुए एक दिल भी बनाया है। 

प्रियंका ने स्टोरी मेें इस गिफ्ट के बारे में बताने के साथ-साथ एक पोस्ट और शेयर की है जिसमें निक जोनस की क्यूटनेस को देखा जा सकता है। यह एक वीडियो है जिसमें निक रेत के अंदर हैं और सिर्फ उनका चेहरा नजर आ रहा है। और वे क्यूट अंदाज में एक्ट कर रहे हैं। 

 

View this post on Instagram

R U 🆒?? 🙌🏽 tonight! @jonasbrothers @nickjonas @joejonas @kevinjonas ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि, प्रियंका जहां एक तरफ अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं वही निक भी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। प्रियंका के पति और हॉलीवुड सिंगर एक्टर निक जोनस जल्द हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म अग्ली डॉल्स Ugly dolls में लोउ Lou नामक पात्र को अपनी आवाज देते नजर आएंगेl इस फिल्म में लोउ एक खलनायक के तौर पर नजर आएगाl  Ugly dolls अमेरिका की कंप्यूटर अनिमेटेड म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म हैl इस फिल्म में अग्ली डाल्स उनके दोस्तों के साथ पहाड़ पर जाते हैं और वहां पर वह परफेक्शन ढूंढने का प्रयत्न करते हैंl जहाँ उनकी मुलाकात लोउ से होती हैl 

कुछ दिन पहले निक जोनस का म्यूजिक वीडियो सकर रिलीज हुआ था। यह म्यूजिक वीडियो खूब पसंद किया गया था और इसको लेकर खबर आई थी कि जोनस ब्रदर्स का यह म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ड हॉट 100 सॉन्ग चार्ट में पहले नंबर पर पहुंच गया है। निक ने रिकॉर्ड कायम कर दिया था और इसको लेकर प्रियंका काफी खुश थी। इस बारे में प्रियंका ने खुद ट्विट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि, द जोनस ब्रदर्स का डेब्यू म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ड हॉट 100 में नंबर 1 पर आ गया है। इससे ज्यादा मैं प्राउड फील नहीं कर सकती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.