'बेवॉच' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा घायल हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसको के लिए एक निराशाजनक खबर है। अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग के दौरान प्रियंका घायल हो गई हैं। इस खबर की जानकारी प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दी है जिसमें उन्होंने फर्स्ट एड किट और कुछ दवाईयों की फोटो लगाई है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'काम की चोटों का इलाज'।
OMG! अब इस क्रिकेटर से जुड़ा एवरग्रीन रेखा का नाम
हालांकि प्रियंका की ये चोट मामूली है, जिसके उपचार के बाद वो दोबारा से अपनी शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। तो उनके फैंस को ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। आपको बता दें कि प्रियंका काफी लंबे समय से इंडिया से बाहर विदेश में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बीच में वो पद्म पुरस्कार के समय इंडिया आई थीं।Remedies for work injuries.. #badgeofhonor but #ouch #baywatch
'बेवॉच' में प्रियंका विक्टोरिया नाम के किरदार में नजर आएंंगी। फिल्म में उनके साथ कई जाने माने हॉलीवुड स्टार्स जैसे ड्वेन जॉनसन, जैक एरॉन, जॉन बास, केली रोहरबैच, एलैक्जैंड्रा डाडारियो भी नजर आएंगे। ये फिल्म 90 के दशक में हिट रहे टीवी सीरीज 'बेवॉच' पर बेस्ड है।
क्यों निकल रहा ऐश्वर्या का पेट, कहीं फिर से तो नहीं कोई गुड न्यूज!
फिल्म के सेट से प्रियंका ने अपनी कुछ और बेहतरीन फोटो शेयर की है, जिसमें वो ब्लैक गाउन पहने नजर आ रही हैं। प्रियंका के इस फिल्म की काफी चर्चा है। इससे पहले भी वो अपनी इस फिल्म से जुड़ी कई फोटो शेयर कर चुकी हैं।