Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में हुआ, देखिए 10 खूबसूरत तस्वीरें

Priyanka chopra और Nick jonas ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य शादी की थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 08:46 AM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 06:51 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में हुआ, देखिए 10 खूबसूरत तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में हुआ, देखिए 10 खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर सिंगर निक जोनास के साथ शादी की है। शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में हुई थी। इसके बाद से मुंबई में होने वाले रिसेप्शन का इंतजार था। तो यह इंतजार खत्म हुआ 19 दिसंबर को। 

loksabha election banner

मुंबई में खूबसूरत कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। यह रिसेप्शन खास तौर पर मीडिया के लिए रखा गया था जिसमें मीडिया से जुड़े लोग पहुंचे और इस कपल को बधाई दी। इस दौरान हमेशा की तरह यह कपल खूबसूरत लग रहा था। सबसे पहले आपको प्रियंका और निक की तस्वीरें दिखाते हैं -

प्रियंका और निक की इस तस्वीर को देख आप इनके बीच बॉन्डिंग का अंदाजा लगा सकते हैं। 

इस खुशी के मौके पर प्रियंका ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। बॉलीवुड की देसी गर्ल बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आई। जैसे ही वे सबके सामने आई तो नमस्कार करके सबका स्वागत और अभिवादन किया। 

निक की बात करें तो वे ग्रे कलर के सूट में नजर आए। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे के हाथों को थामा हुआ था। 

तस्वीर में देखा जा सकता है कि, प्रियंका ने जो इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी उसमें खूबसूरत एंब्रॉयडरी की गई थी। 

आपको बता दें कि, Priyanka chopra और Nick jonas ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य शादी की थी। इस शादी की चर्चा ग्लोबल लेवल पर पूरी दुनिया में थी।

इस खास मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थी। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी अंतरराष्ट्रीय शादी होने के चलते सभी की नजरें और लगी हुई थी। प्रियंका और निक जोनास की शादी गूगल पर सर्च की गई इस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी शादी है। पहले नंबर पर प्रिंस हैरी और मेघन मॉर्कल की शादी है। गूगल से आ रहे डाटा के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की शादी इस वर्ष की गूगल की गई दूसरी सबसे बड़ी शादी है। उनकी शादी के फोटो को सबसे ज्यादा गूगल किया गया और उस पर कमेंट या उसे लेकर कोई टिप्पणी की गई है। 

यह भी पढ़ें: हर्षवर्धन राणे ने माना, किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं

यह भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर का कहना है कि कपिल के साथ अगर प्लेन से नहीं By road ऑस्ट्रेलिया जाते तो...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.