बालीवुड अभिनेत्री पल्लवी शारदा एबीसी के नाटक Triangle में आयेंगी नज़र
बालीवुड अभिनेत्री पल्लवी Pallavi Sharda शारदा को एबीसी के नाटक ‘ट्रायएंगल’ ABC pilot Triangle के पायलट एपिसोड में मुख्य महिला चरित्र के लिए चुना गया है।
मुंबई। रणबीर कपूर Ranbir Kapoor और आयुष्मान खुराना के फ़िल्में कर चुकीं बालीवुड अभिनेत्री पल्लवी Pallavi Sharda शारदा को एबीसी के नाटक ‘ट्रायएंगल’ ABC pilot Triangle के पायलट एपिसोड में मुख्य महिला चरित्र के लिए चुना गया है।
डेडलाइन के अनुसार, 31 वर्षीय अभिनेत्री पल्लवी शारदा इसमें अभिनेता माइक वोगेल के साथ नजर आयेंगी। माइक ने ‘ब्ल्यू वेलेंटाइन’ और ‘द हेल्प’ जैसी फ़िल्मों में काम किया है। पल्लवी का जन्म आस्ट्रेलिया के पर्थ में हुआ था और वह कई बालीवुड फ़िल्मों में नजर आयी है। इसमें प्रमुख रूप से रणबीर कपूर के साथ ‘बेशरम’ और आयुष्मान खुराना के साथ ‘हवाईजादा’ और विद्या बालन के साथ 'बेगम जान' हैं।
यह भी पढ़ें: इस अभिनेत्री ने कभी दुनिया को सिखाई थी आशिकी, अब इतनी बदल गयी हैं कि पहचानना मुश्किल
बता दें कि ट्रायएंगल’ को जॉन हरमन फेल्डमैन और सोनी पोस्टिजलिओन ने लिखा है। पल्लवी इसमें डेविड (वोगेल) की प्रेमिका ऐलेक्स की भूमिका में नजर आयेंगी। इसके पायलट का निर्देशन मैग ने किया है। इस परियोजना की शूटिंग फिलहाल न्यूजीलैंड में होगी। जागरण डॉट कॉम से एक बार बात करते हुए पल्लवी शारदा ने बताया था कि वो माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन है और इसलिए भी उन्होंने अपने डांस पर काफी काम किया और भारतनाट्यम में उन्हें महारत हासिल है!