Move to Jagran APP

Bollywood Actresses Ganpati Look: बप्पा के दरबार में एक्ट्रेसेस ने अपनाया ऐसा लुक, देखिए चुनिंदा तस्वीरें

Anant Chaturdashi 2019 गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण से लेकर शिल्पा शेट्टी ने पारंपरिक परिधानों में सबका दिल जीत लिया।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 12:24 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 12:30 PM (IST)
Bollywood Actresses Ganpati Look: बप्पा के दरबार में एक्ट्रेसेस ने अपनाया ऐसा लुक, देखिए चुनिंदा तस्वीरें
Bollywood Actresses Ganpati Look: बप्पा के दरबार में एक्ट्रेसेस ने अपनाया ऐसा लुक, देखिए चुनिंदा तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे भारत में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही हैं। त्यौहर के मौके पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गणपति दर्शन के लिए अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाला है। इस दौरान एक्ट्रेसेस का पारंपरिक अवतार देखने लायक था। आइये देखते हैं कैसा था एक्ट्रेसेस का फेस्टिव लुक-

loksabha election banner

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मुंबई स्थित लाल बागचा राजा के दर्शन किए इस दौरान उनका साड़ी लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। दर्शन करने पहुंचीं दीपिका ने ऑफ वाइट और गोल्डन ब्लाउस के साथ रोज़ गोल्ड रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थीं। बंधे बालों में दीपिका ने गोल्डन रंग के बिग साइज एयररिंग पहने हैं। पारंपरिक परिधान पहने दीपिका काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Kamya Panjabi Wedding: तलाक के 7 साल बाद काम्या पंजाबी को मिला प्यार, इस बिजनेसमैन से करेंगी शादी

बीते दिन हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ दर्शन करने नारंगी रंग का सूट पहन कर पहुंची थी। इस मौके पर हिना ने बंधें बालों के साथ अपना सिंपल लुक रखा था।

 

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक शिल्पा शेट्टी का गणेश विसर्जन के दिन एक खूबसूरत अंदाज़ देखने को मिला। विसर्जने पर शिल्पा ने गुलाबी रंग का धोती-कुर्ता पहना था जिसके साथ उन्होंने दुपट्टे को काफी अलग तरह से केरी किया था।

 इसके अलावा शिल्पा ने गणपति आरती की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वे पीली रंग की बेल्ट साड़ी पहनी हुई नज़र आईं। चोकर नेकपीस के साथ शिल्पा का लुक काफी खूबसूरत नज़र आ रहा था।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी लाल बागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान स्वरा ने लाल रंग का सूट पहना हुआ था। स्वरा ने आधे बालों को बांध कर रखा था साथ ही माथे पर बिंदी लगाई हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.