यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कास्टिंग काउच पर अदा शर्मा ने किए कई खुलासे, कहा- 'आपके पास हमेशा विकल्प रहता है'
अदा शर्मा बॉलीवुड के अलावा तमिल तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अदा आखिरी बार बाईपास ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडस्ट्री कोई भी हो कास्टिंग काउच के मामले हर जगह देखने और सुनने को मिलते हैं। ऐसा नहीं कि कास्टिंग काउच का दंश सिर्फ महिलाओं को ही झेलना पड़ता हो बल्कि पुरुषों के साथ भी इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। कास्टिंग काउच पर बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में काम कर चुकी एक एक्ट्रेस ने खुलकर बात की हैं। ये एक्ट्रेस हैं एक्ट्रेस अदा शर्मा। अदा शार्म ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर कई सारे खुलासे किए।
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा का कहना है कि कास्टिंग काउच हर जगह मौजूद है। उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अपने डरावने अनुभव का खुलासा किया हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कास्टिंग काउच पर बातचीत में कहा, 'कास्टिंग काउच कोई ऐसी चीज नहीं है, जो दक्षिण या उत्तर में ही मौजूद है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में दुनियाभर में बात की जाती है। यह सार्वभौमिक रूप से मौजूद है।'
View this post on Instagram
अदा शर्मा ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा, 'आपको इसे स्वीकार करना है या नहीं, इसका विकल्प आपके पास है। आप चाहें तो नहीं भी कर सकते हैंं। आपके पास हमेशा विकल्प रहता है. वह आगे कहती हैं।'
आपको बता दें कि एक्ट्रेस अदा शर्मा बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अदा आखिरी बार 'बाईपास रोड' में नजर आई थीं और आने वाले समय में वह फिल्म 'मैन टू मैन' में दिखेंगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म एक्टर नवीन कस्तुरिया के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसको अदा के निभाए गए किरदार से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी कर लेता है। इसके बाद उसे इस बात का एहसास होता है कि वह पहले एक आदमी थी, जो सर्जरी करवाने के बाद औरत बनती है।
