Pics: रणवीर सिंह से पहले ये एक्टर्स हो चुके हैं पर्दे पर न्यूड!
रणवीर इस फ़िल्म में कुछ ज़्यादा ही बोल्ड हो गए हैं। कहानी की मांग पर सिल्वर स्क्रीन पर फ़िल्मी कलाकारों का न्यूड दृश्य देना कोई नयी बात नहीं है।
मुंबई। यशराज बैनर की फिल्म ‘बेफ़िक्रे’ का ट्रेलर लांच हो गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर काफी हॉट नज़र आ रहा है।
ढाई मिनट के ट्रेलर में एक दर्जन से भी ज़्यादा स्मूच सीन हैं। रणवीर इस फ़िल्म में कुछ ज़्यादा ही बोल्ड हो गए हैं। हालांकि वो पहले भी इस तरह के सीन कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज़ ज़्यादा रोमांटिक है। आदित्य चोपड़ा निर्देशित फ़िल्म में रणवीर ने स्ट्रिप डांस भी किया है।
बेफ़िक्रे का ट्रेलर देखकर ऋषि कपूर बोले- चांदनी जैसी चुलबुली लेकिन एडल्ट फ़िल्म
कहानी की मांग पर सिल्वर स्क्रीन पर फ़िल्मी कलाकारों का न्यूड दृश्य देना कोई नयी बात नहीं है। पिछले कुछ सालों में आई फ़िल्मों की बात करें तो राजकुमार हिरानी की फ़िल्म पीके में आमिर ख़ान जैसे दिग्गज अभिनेता भी न्यूड दृश्य दे चुके हैं, जिसमें वो एक एलियन की भूमिका में थे और उसी ऑउटफिट में यानी बिना कपड़ों के वो धरती पर आये थे।
अजय देवगन ने बताई वजह, शिवाय में काजोल को क्यों नहीं लिया
इसी कड़ी में एक और नाम है जॉन अब्राहम का। 'न्यूयॉर्क' में पुलिसिया बर्बरता से मजबूर होकर इस फ़िल्म में उन्हें अपने कपड़े उतारने पड़े थे। इससे पहले करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना’ में वो हाफ न्यूड हो चुके थे। इस कॉमेडी फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ उन्हें गे रिलेशनशिप में दिखाया गया था। जॉन का येलो ट्रंक्स वाला पोज़ काफी पॉप्यूलर बन गया था।
मीरा के साथ बोल्ड सीन करने पर पाकिस्तान ने रद्द किया अस्मित पटेल का वीज़ा
मधुर भंडारकर की फिल्म 'जेल' में नील नितिन मुकेश ने भी न्यूड सीन दिया था। फिल्म में नील ने एक कैदी की भूमिका निभाई है और उन्हें जेल अधिकारियों द्वारा सताया जाता है। इस दृश्य को करते हुए नील को पसीने छूट गए थे।
ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के अंतरंग दृश्यों पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपना करियर शुरू करने वाले रणबीर कपूर ने अपनी पहली ही फ़िल्म में न्यूड होकर सबको चौंक दिया था। एक तौलिए के साथ डांस स्टेप करते दिखे, तो वो जैसे उनका स्टाइल स्टेटमेंट ही बन गया था।
दाऊद इब्राहिम की बहन पर बन रही बायोपिक फ़िल्म की शूटिंग शुरू
राजकुमार राव ने फिल्म ‘शाहिद’ में न्यूड सीन दिया था। उनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ़ हुई थी और इस फ़िल्म के लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी जीता। राजकुमार पर ये दृश्य पुलिस कस्टडी के दौरान की जाने वाली ज़्यादितियों को ज़ाहिर करने के लिए फ़िल्म शामिल किया गया था।
ट्यूबलाइट के सेट पर सलमान ख़ान के साथ चिल्लर पार्टी की मस्ती