Move to Jagran APP

साउथ की ट्रेन पकड़ चुके बॉलीवुड के ये स्टार, आख़िरी नाम देखकर चौंक जाएंगे!

नील नितिन मुकेश की फ़िल्मोग्राफी में भी अब दक्षिण भारतीय सिनेमा की फ़िल्म जुड़ गई है। नील तेलुगु फ़िल्म साहो में काम कर रहे हैं। इस फ़िल्म के हीरो बाहुबली प्रभास हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 27 Mar 2018 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 12:03 PM (IST)
साउथ की ट्रेन पकड़ चुके बॉलीवुड के ये स्टार, आख़िरी नाम देखकर चौंक जाएंगे!
साउथ की ट्रेन पकड़ चुके बॉलीवुड के ये स्टार, आख़िरी नाम देखकर चौंक जाएंगे!

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा से हिंदी सिनेमा में आने वाले एक्टर्स की लिस्ट बहुत लंबी है और वक़्त के साथ ये लिस्ट लंबी होती जा रही है। मगर ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स की भी कमी नहीं है, जिन्होंने साउथ सिनेमा में काम किया है। इनमें कुछ नाम तो ऐसे हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे।

loksabha election banner

अमिताभ बच्चन ने साउथ की ट्रेन पहली बार 2005 में पकड़ी, जब उन्होंने कन्नड़ फ़िल्म Amrithadhare में स्पेशल एपीयरेंस किया था। इसके बाद 2006 की तेलुगु फ़िल्म अमृत वर्षम में भी बिग बी मेहमान भूमिका में दिखे। 2010 की मलयालम फ़िल्म कंधार में अमिताभ बच्चन ने एक रोल प्ले किया। 2014 में तेलुगु फ़िल्म मनम में भी बिग बी नज़र आये। और अब अमिताभ चिरंजीवी के पीरियड ड्रामा 'सये रा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Raa Narsimha Reddy) में एक छोटी सी भूमिका में दिखने वाले हैं। बिग बी ने फ़िल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू कर दी है। इस फ़िल्म को चिरंजीवी के बेटे राम चरन प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन की माइलस्टोन फ़िल्म ज़ंजीर के रीमेक से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। नरसिम्हा रेड्डी स्वतंत्रता सेनानी थे और 1846 में ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ एलान-ए-जंग किया था। 

नील नितिन मुकेश की फ़िल्मोग्राफी में भी अब दक्षिण भारतीय सिनेमा की फ़िल्म जुड़ गई है। नील तेलुगु फ़िल्म साहो में काम कर रहे हैं। ख़ास बात ये है कि इस फ़िल्म के हीरो बाहुबली प्रभास हैं। साहो एक एक्शन-पैक्ड थ्रिलर है और नील इसमें निगेटिव रोल में दिखेंगे। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर फ़ीमेल लीड में हैं। श्रद्धा की भी ये पहली साउथ इंडियन फ़िल्म है। 

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 में अक्षय कुमार विलेन का रोल निभा रहे हैं। शंकर के निर्देशन में बन रही ये फ़िल्म एंधीरन का रीमेक है, जो हिंदी में रोबोट शीर्षक से रिलीज़ हुई थी। वैसे कम लोग ये बात जानते होंगे कि अपने करियर की शुरुआत में अक्षय कन्नड़ फ़िल्म विष्णु विजय में काम कर चुके हैं। इस फ़िल्म में उनके को-स्टार विष्णु वर्धन थे। ये हिंदी अशांत टाइटल के साथ रिलीज़ की गई थी।

वीआईपी के ज़रिए काजोल ने एक बार फिर साउथ सिनेमा की तरफ़ रुख़ किया। तमिल और तेलुगु में बनी इस फ़िल्म में काजोल पहली बार धनुष के अपोज़िट थीं। काजोल का किरदार ग्रे शेड्स लिये हुए था। फ़िल्म को सौन्दर्या रजनीकांत ने डायरेक्ट किया था। काजोल ने पहली बार साउथ की ट्रेन 1997 में पकड़ी थी, जब उन्होंने राजीव मेनन नर्देशित Minsara Kanavu में फ़ीमेल लीड रोल निभाया था। फ़िल्म में काजोल के अपोज़िट अरविंद स्वामी और प्रभु देवा थे। हिंदी में इसका डब वर्ज़न सपने के नाम से रिलीज़ हुआ था।

 

अनिल कपूर की गिनती हिंदी सिनेमा के कामयाब एक्टर्स में की जाती है, मगर ये जानकर आपको हैरानी होगी कि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने कन्नड़ फ़िल्म पल्लवी अनु पल्लवी से की थी, जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। हिंदी सिनेमा में अनिल अब रेस3 में सलमान ख़ान के साथ दिखेंगे।

जैकी श्रॉफ भी ऐसे एक्टर हैं, जो हिंदी के साथ साउथ सिनेमा में काम करते रहे हैं। तमिल फ़िल्म अरण्य कांदम में जैकी के काम को काफी सराहा गया था। हिंदी और मराठी सिनेमा में समानांतर रूप से पहचान बनाने वाले एक्टर नाना पाटेकर ने तमिल फ़िल्म बोम्मलत्तम में काम किया था। नाना अब काला में रजनीकांत के साथ नज़र आएंगे, जो 27 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। 

सोनाक्षी सिन्हा ने रजनीकांत के साथ साउथ सिनेमा में एंट्री ली है। लिंगा में सोना को रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौक़ा मिला।

वहीं, कंगना रनौत 2008 में तमिल फ़िल्म धाम धूम और 2009 में तेलुगु फ़िल्म एक निरंजन में काम कर चुकी हैं और इस फ़िल्म में कंगना के हीरो कोई और नहीं, बल्कि प्रभास थे। उस वक़्त प्रभास हिंदी सिनेमा के लिए बिल्कुल अनजान नाम था, मगर बाहुबली के बाद हिंदी दर्शक भी प्रभास से परिचित हो चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.