विवेक ओबेरॉय ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, लोगों को दी ये खास सलाह
अभिनेता विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विवेक अपने कई वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए ही बताया है कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है।
नई दिल्ली, जोएनएन। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की शुरुआत हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर पहली से भी कहीं ज्यादा घातक साबित हो रही है। कुछ हद तक जो हालात सुधरे थे वो एक बार फिर से बेकाबू हो गए हैं। हालांकि कोरोना की वैक्सीन भी आ गई है जो कई लोग लगवा रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इससे हालात सुधर जाएंगे। जिसे देखते हुए तमाम सेलेब्स भी वैक्सिनेशन के लिए आगे आ गए हैं। इस लिस्ट में अब अभिनेता विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल हो गया है।
अभिनेता विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विवेक अपने कई वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए ही बताया है कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। विवेक ने डोज लेते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्हंने लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में विवेक ने लिखा, 'कोविड- 19 वैक्सीन का पहला डोज। सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, हमारे वॉरियर्स को इस पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सावधानी से करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें और टीका लगवाएं। चलो एक साथ मिलकर वायरस को हराएं।'
बता दें कि विवेक से पहले सिंगर पलाश सेन भी कोरोना वैक्सीन का डोज ले चुके हैं। लेकिन डोज लेने के बाद पलाश कोरोना से संक्रमित हो गए। वहीं अभिनेत्री और नेता नगमा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। नगमा भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद संक्रमित हो गईं। हालांकि कई ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने सपलतापूर्वक वैक्सीनेशन करवा लिया है और वे स्वस्थय हैं।
गौरतलब है कि भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। जिसको देखते हुए कई राज्यों में सख्त कोविड गाइडलाइन्स भी लागू की जा रही हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार भी इसे लेकर गंभीर हो गई है। लोगों से भी घरों से ना निकलने की अपील की जा रही है। कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन भी लगाया गया है।
क्वारंटीन समय ऐसे बिता रही हैं आम्रपाली दुबे, हाथ में ड्रिप लगाकर किया फैंस को एंटरटेन