बड़ी खबर! 2020 के इस महीने नताशा संग शादी करेंगे वरुण धवन? जगह भी हुई फाइनल
वरुण और नताशा को लम्बे समय से साथ हैंगआउट करते देखा जा रहा है और पिछले काफी समय से दोनों की शादी की खबरें भी आ रही है। ऐसे में अब वरुण-नताशा की शादी की डेट भी सामने आ गई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड स्टार्स के फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लइाफ के बारे में जानने में दिलचस्पी रहती है। वहीं अगर बात उनकी शादी की हो तो उनकी दिलचस्पी चार गुना बड़ जाती है। वहीं अब बॉलीवुड के एक और हैंडसम एक्टर की शादी की खबर सामने आ रही है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन हैं। लंबे समय से वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं अब इन दोनों की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। तो चहिए जानते हैं उनकी शादी की डिटेल...
View this post on Instagram
वरुण धवन और नताशा दलाल दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ पार्टीज और इवेंट में देखा जाता है। हाल ही में ये क्यूट कपल अरमान जैन की शादी में रोमांटिक अंदाज में नजर आया था। बता दें कि अब दोनों शादी के बंधन में बंधने को पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में अब वरुण-नताशा की शादी की डेट भी सामने आ गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक ये जोड़ी 22 मई 2020 को थाईलैंड के JW Marriott Khao Lak Resort & Spa में शादी करने वाले हैं।
स्पॉटबॉय ने सूत्र के हवाले से ये खबर दी है कि 2020 की गर्मियों में वरुण-नताशा ब्याह रचाने वाले हैं। इतना ही नहीं सुनने में ये आ रहा है कि इन दोनों की शादी में फिल्ममेकर करण जौहर अहम भूमिका निभाने वाले हैं। इतना ही नहीं वरुण धवन और नताशा दलाल, करण जौहर के ज्वैलरी ब्रांड त्यानी ज्वैलरी के जेवर को अपने संगीत पर पहनेंगे।