जब जमीन पर गिरे नोट उठाने लगे थे सलमान खान और कटरीना कैफ, देखें Video
इस वक्त सलमान खान लॉकडाउन में पनवेल फॉर्म हाउस में फंसे हुए है। वहीं उनके साथ परिवार के लोग और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस भी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड दबंग सलमान खान इनदिनों अपने नए गाने 'तेरे बिना' को लेकर काफी चर्चा में हैं। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का ये नया गाना 'तेरे बिना' लॉकडाउन के बीच शूट किया गया। वहीं इसी बीच ही इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की रोमाटिंक जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों सुपरस्टार्स जमीन पर गिरे पैसे उठाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
सलमान खान और कटरीना कैफ का ये वायरल वीडियो आज का नहीं बल्कि थ्रोबैक वीडियो है, जब दोनों स्टार्स रिएलिटी शो पहुंचे थे। शो के होस्ट आदित्य नारायण उस समय कुछ ऐलान कर रहे होते हैं, तभी फ्लोर पर नोट बिखरे होते हैं। ये देखकर सलमान खान बिना किसी हिचक के एकदम से नीचे बैठते हैं और नोट इकट्टे करने लगते हैं। उन्हें देख कैटरीना कैफ भी इस काम में एक्टर की मदद करने लगती हैं। कैटरीना कैफ और सलमान खान को देखकर आदित्य नारायण भी ऐसा करने लगते हैं।
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सलमान पैसों का अपमान नहीं देख सकते। वह पैसे गिरने के साथ ही तुरंत उसे उठाने लगते हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। देखते ही देखते ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लगातर कमेंट्स आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इस वक्त सलमान खान लॉकडाउन में पनवेल फॉर्म हाउस में फंसे हुए है। वहीं उनके साथ परिवार के लोग और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस भी हैं। इनदिनों सलमान खान लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते नजर आ रहे हैं।