Gangubai Kathiawadi में अजय देवगन और इमरान हाशमी के बाद हुई इस एक्टर की एंट्री, जानें कौन है वो?
गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी के मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी के मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस मूवी से आलिया का लुक भी सामने आ चुका है।
View this post on Instagram
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है। सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह को एक कैमियो ऑफर किया है। सुनने में आ रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए मना नहीं किया। वहीं फिल्म में रणवीर सिंह का जबरदस्त किरदार है। हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
आपको बता दें कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि अजय देवगन और इमरान हाशमी का भी कैमियो में होगा। कुछ समय पहले ये बात सामने आई थी भंसाली ने अजय और इमरान हाशमी से फिल्म में काम करने के लिए बात कर थी। वहीं इमरान हाशमी ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी भी कर दी है और अजय देवगन जल्द ही 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए शूटिंग करेंगे। लेकिन लॉकडाउन के चलते उनकी ये शूटिंग रुक गई।
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ लंबे समय के बाद एक बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगीं। दोनों कपिल देव के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म '83' में काम कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। दीपिका ने रोमी भाटिया का किरदार निभाया है, जो कि कपिल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं।