Arjun Kapoor से जब आर जे ने पूछा कैरेक्टर को लेकर ये सवाल, गुस्से में एक्टर ने जड़ा थप्पड़, Video वायरल
अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वालरल हो रहा है। इस वीडियो में पहली बार आप अर्जुन के इस रूप को देखेंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना मान नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। अर्जुन ने इंडस्ट्री में अपनी अलग ही इमेज बनाई है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वालरल हो रहा है। इस वीडियो में पहली बार आप अर्जुन के इस रूप को देखेंगे। वीडियो में अर्जुन कपूर ने गुस्से में आकर आर जे को एक सवाल पूछने पर न सिर्फ थप्पड़ जड़ देते हैं बल्कि कैमरा भी तोड़ देते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर का हाल ही में जो वीडियो सामने आया है उसमें वह एक आर जे बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं आर जे ने जब उनसे सवाल पूछा, 'अर्जुन क्या कैरेक्टर, वैरेक्टर मार्केट में खत्म हो गए हैं क्या, जो लड़की वाले कैरेक्टर कर रहा है आजकल।' इस सवाल को सुनते ही अर्जुन कपूर इतने गुस्से में आ जाते हैं उसे चांटा मार देते हैं।
अर्जुन कपूर आर जे से कहते हैं, 'ये क्या सवाल है, कैमरा बंद कर, बंद करो कैमरा।' आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक्टर इतना भड़क जाते हैं कि वह कैमरा भी तोड़ देते हैं। वीडियो को 'इन बॉलीवुड' के इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है। अर्जुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हेो रहा है। इस वीडियो को देखकर न सिर्फ उनके फैंस हैरान हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं।
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर के साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे।