रवीना और अनुष्का ने काम साथ किया, लेकिन बात करने से परहेज
साथ काम करने के बाद भी बॉलीवुड की दो खूबसूरत बालाओं के बीच बनती नहीं है। हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा और रवीना टंडन की। दोनों अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में साथ काम कर रहीं हैं, लेकिन एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। इस बात का अंदाजा तब लगा जब दोनों ही फिल्म की रैप अप पार्टी में नहीं पहुंची।
मुंबई (शाहीन पारकर)। साथ काम करने के बाद भी बॉलीवुड की दो खूबसूरत बालाओं के बीच बनती नहीं है। हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा और रवीना टंडन की। दोनों अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में साथ काम कर रहीं हैं, लेकिन एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। इस बात का अंदाजा तब लगा जब दोनों ही फिल्म की रैप अप पार्टी में नहीं पहुंची।
हाल ही में फिल्म की रैप अप पार्टी आयोजित हुई, लेकिन रवीना वहां ये कहकर नहीं आईं कि उन्हें तेज बुखार है और अनुष्का दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान में र्ह। माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के सामने नहीं आना चाहती हैं। फिल्म में भी दोनों ने अलग-अलग सींस किए हैं। हालांकि अनुष्का के प्रवक्ता बताते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अनुष्का को रवीना से कोई परेशानी नहीं है। बल्कि अनुष्का ने रवीना का काम सराहा है।
दरअसल, दोनों अपने दौर की हीरोइन हैं। जाहिर है दोनों के स्टाइल में काफी फर्क है। रवीना ने बताया कि उन्होंने अपने पुराने दोस्त अनुराग के लिए ये फिल्म की है। उन्होंने फिल्म में उन्होंने बस रणबीर कपूर के साथ ही सींस किए हैं।
पढ़ें : नेगेटिव रोल में दिखेंगे करण
पढ़ें : करण की उम्मीद, उनके रोल के साथ अनुराग नहीं करेंगे छेड़छाड़